{"_id":"62321309b290440f032d9709","slug":"satish-poonia-wrote-a-letter-to-cm-ashok-gehlot-demanding-to-open-devnarayan-temple-in-bhilwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल विवाद: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने सीएम गहलोत को लिखा पत्र, कहा- देवनारायण मंदिर को जल्द खोलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल विवाद: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने सीएम गहलोत को लिखा पत्र, कहा- देवनारायण मंदिर को जल्द खोलें
Wed, 16 Mar 2022 10:10 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:10 PM IST
सार
भीलवाड़ा के मांडल में 45 साल से बंद देवनारायण मंदिर का ताला खोले जाने की मांग को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा। उन्होंने सीएम से मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू कराने का भी आग्रह किया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर भीलवाड़ा के मांडल में मौजूद भगवान देवनारायण मंदिर को जल्द से जल्द खोलने की मांग की है। पूनिया ने अपने पत्र में लिखा कि मांडल में स्थित भगवान देवनारायण का मंदिर पिछले 45 साल से बंद है।
विज्ञापन
इससे गुर्जर समाज सहित विभिन्न वर्गों और संगठन के लोगों की धार्मिक भावनाओं व आस्था को गहरा आघात पहुंचा है। इससे लोगों को आक्रोश है। उनकी भावनाओं को आस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर को खोला जाए और पूजा अर्चना शुरू करवाए।
विज्ञापन
पत्र में उन्होंने लिखा कि मंदिर खोले जाने की मांग को लेकर गुर्जर समाज सहित अन्य संगठन के लोगों ने प्रशासन को कई बार अवगत कराया है, लेकिन उनकी मांग पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मेरा आपसे (सीएम गहलोत) आग्रह है कि मंदिर जल्द से जल्द खोला जाए। साथ ही मंदिर खोले जाने को लेकर किए गए आंदोलन और प्रदर्शन के दौरान लोगों पर दर्ज किए गए केस भी वापस लिए जाएं।
विज्ञापन
धार्मिक स्थल पर विवाद: 45 साल से बंद देवनारायण मंदिर का युवक ने तोड़ा ताला, जानें क्या है पूरा मामला
https://www.amarujala.com/rajasthan/tension-between-two-communities-over-the-disputed-religious-place-closed-for-45-years-in-bhilwara?pageId=1