फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Satish Poonia meets PM Modi in Delhi disucuss issues of Rajasthan

Rajasthan: चिंतन शिविर के बीच प्रधानमंत्री मोदी से मिले सतीश पूनिया, डेढ़ घंटे तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Sat, 14 May 2022 04:42 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 14 May 2022 04:42 PM IST
सार

राजस्थान में बढ़ती गर्मी के बीच मई में सियासी सरगर्मी भी चरम पर है। एक ओर उदयपुर में कांग्रेस का चिंतन शिविर चल रहा है। दूसरी ओर इसी बीच सतीश पूनिया ने प्रधानमंत्री से दिल्ली में मुलाकात की है।

विज्ञापन
Satish Poonia meets PM Modi in Delhi disucuss issues of Rajasthan
सतीश पूनिया ने पीएम मोदी से की मुलाकात - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री के साथ सतीश पूनिया ने डेढ़ घंटे तक अकेले में बातचीत की। वहीं पूनिया के दिल्ली प्रवास के दौरान उनका परिवार भी मौजूद रहा। पीएम मोदी ने पूनिया के परिवार के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।

विज्ञापन


सतीश पूनिया ने प्रधानमंत्री से राजस्थान के संगठनात्मक विषयों सहित राज्य के विभिन्न विषयों को लेकर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने राजस्थान के वर्तमान राजनीतिक हालातों की भी जानकारी ली। सतीश पूनिया का दिल्ली दौरा अहम इसलिए माना जा रहा है क्योंकि 20 और 21 मई को भाजपा के नेता जयपुर में जुटने वाले हैं। इस हाई लेवल बैठक में पार्टी के सभी राष्ट्रीय सचिव, महासचिव, उपाध्यक्ष और राज्यों के प्रभारी शिरकत करेंगे। वहीं विभिन्न राज्यों के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी और महासचिवों को भी आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जयपुर की बैठक में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे।

विज्ञापन

 

राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में राजस्थान में सियासी हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस उदयपुर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित कर रही है। अब भाजपा भी जयपुर में मंथन करने जा रही है। जिसमें भाजपा के दिग्गज जयपुर में जुटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed