फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   satish Poonia claims BJP government will form in Rajasthan after Karnataka, JDS leader joins BJP

Karnataka Election: पूनिया का दावा- कर्नाटक के बाद राजस्थान में भी बनेगी BJP सरकार, JDS नेता भाजपा में शामिल

Thu, 04 May 2023 09:27 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 04 May 2023 09:27 PM IST
सार

उपनेता प्रतिपक्ष और भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान गुरुवार को भगवान नरसिंह जी की जयंती पर उनके दिव्य दर्शन किए। उन्होंने राजस्थान, अपने विधानसभा क्षेत्र आमेर, कर्नाटक और समस्त भारतवर्ष की खुशहाली और उन्नति की कामना की।

विज्ञापन
satish Poonia claims BJP government will form in Rajasthan after Karnataka, JDS leader joins BJP
भाजपा में शामिल हुए नेता। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्नाटक चुनाव के बाद भाजपा राजस्थान में भी पूरी तरह तैयार है। केंद्रीय नेताओं के प्रवास से राजस्थान में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा, मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का वर्णन भी होगा। राजस्थान बीजेपी के उपनेता प्रतिपक्ष डॉ सतीश पूनिया ने यह बात कर्नाटक में कही।

विज्ञापन

मोदी सरकार की नीतियों से प्रेरित होकर कर्नाटक के दोडबल्लापुर में जेडीएस नेता गोविंद नायक, हनुमंत राजू, चंद्रपा ने सतीश पूनिया की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। राजस्थान विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष डॉ सतीश पूनिया ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि कर्नाटक में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इसके बाद राजस्थान में भी भाजपा सरकार बनाएगी। पार्टी का धरातल का संगठन तैयार है।

विज्ञापन

भगवान नरसिंह जी की जयंती पर दिव्य दर्शन किए
उपनेता प्रतिपक्ष और भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान गुरुवार को भगवान नरसिंह जी की जयंती पर उनके दिव्य दर्शन किए। उन्होंने राजस्थान, अपने विधानसभा क्षेत्र आमेर, कर्नाटक और समस्त भारतवर्ष की खुशहाली और उन्नति की कामना की। इसके बाद कर्नाटक के दोडबल्लापुर में जेडीएस नेता गोविंद नायक,  हनुमंत राजू, चंद्रपा ने मोदी सरकार के जनहित के कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों से प्रेरित होकर सतीश पूनिया की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही वहां उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोडबल्लापुर से भाजपा प्रत्याशी धीरज मुनिराज को प्रचंड बहुमत के साथ विजय बनाने और कर्नाटक में फिर से डबल इंजन की भाजपा सरकार बनाने का मजबूत संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे राजस्थान प्रवास
भाजपा नेता सतीश पूनिया ने बताया कि पहले भी केंद्रीय नेता राजस्थान प्रवास और दौरे कर चुके हैं। आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं के राजस्थान में प्रवास होंगे। इससे प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं का मनोबल तो बढ़ेगा ही, लेकिन जनता के बीच में भी केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का वर्णन भी होगा। राजस्थान की जनता के बीच में मोदी सरकार की उल्लेखनीय नीतियों की विस्तार से चर्चा होगी। पूरा भरोसा है कि केंद्रीय नेताओं के प्रवास पार्टी को अतिरिक्त ऊर्जा देंगे और राजस्थान की जनता में सकारात्मक संदेश भी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed