{"_id":"6abce20e9c9e5e51aa049987","slug":"sariska-tiger-reserve-jungle-safari-starts-october-1-56-tigers-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवर: तीन महीने बाद फिर गूंजेगी सरिस्का में जंगल की आवाज, एक अक्तूबर से शुरू होगी टाइगर सफारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलवर: तीन महीने बाद फिर गूंजेगी सरिस्का में जंगल की आवाज, एक अक्तूबर से शुरू होगी टाइगर सफारी
Wed, 30 Sep 2026 03:50 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Wed, 30 Sep 2026 03:50 PM IST
सार
अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व में तीन महीने के मानसून अंतराल के बाद एक अक्तूबर से जंगल सफारी फिर शुरू होगी। पर्यटक सुबह और शाम दोनों पालियों में सफारी कर सकेंगे। वर्तमान में सरिस्का में 56 बाघ हैं, जिनमें 11 नर, 18 मादा और 27 शावक शामिल हैं।
विज्ञापन
सरिस्का टाइगर रिजर्व
- फोटो : social media
विस्तार
अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व में तीन महीने के लंबे मानसून अंतराल के बाद एक अक्तूबर से एक बार फिर से जंगल सफारी की शुरुआत हो रही है। यहां आने वाले पर्यटक अब गुरुवार से सुबह और शाम दोनों पालियों में बाघों का दीदार आसानी से कर सकेंगे।
वर्तमान समय में सरिस्का के विस्तृत जंगल में कुल 56 बाघ मौजूद हैं। इन बाघों के कुनबे में 11 नर बाघ, 18 मादा बाघ और 27 शावक शामिल हैं। सफारी शुरू होने के पहले ही दिन सरिस्का में 600 से अधिक पर्यटकों के पहुंचने की पूरी संभावना और तैयारी की गई है। पार्क प्रशासन द्वारा मुख्य द्वार पर पर्यटकों का विशेष स्वागत किया जाएगा और इसके बाद उन्हें जंगल में सफारी के लिए रवाना किया जाएगा।
मानसून के बाद सफारी की तैयारियां पूरी
सरिस्का टाइगर रिजर्व में भारी बारिश और मानसून के मौसम को ध्यान में रखते हुए एक जुलाई से पर्यटकों के प्रवेश और सफारी पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाती है। बारिश के इन तीन महीनों में सरिस्का के जंगल में पर्यटकों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहती है और बाघों का दिखना भी न के बराबर होता है। अब एक अक्तूबर से पार्क खुलने के साथ ही सरिस्का के घने जंगलों में फिर से बाघों की साइटिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बालाजी धाम का हवाई सपना क्यों टूटा?: ढोल-नगाड़ों से शुरू हुई सेवा पहली उड़ान के बाद बंद, जानिए वजह
सरिस्का प्रशासन के पास पर्यटकों को सफारी कराने के लिए कुल 35 कैंटर और जिप्सी वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से जिप्सी वाहन का किराया 8,000 रुपये निर्धारित है, जिसमें एक समय में छह सदस्य बैठकर सफारी कर सकते हैं। वहीं बड़े कैंटर वाहन में एक साथ 20 पर्यटक बैठकर जंगल की सैर कर सकते हैं। कुल 35 वाहनों में से 28 वाहनों के लिए टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से की जाती है।