फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   sanyam lodha murder conspiracy lawrence gang shooters sirohi cctv bike recce

संयम लोढ़ा की हत्या की साजिश में नया सुराग: सीसीटीवी में दिखे लॉरेंस गिरोह के शूटर; बाइक से की रेकी

Sun, 27 Sep 2026 06:04 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sun, 27 Sep 2026 06:04 PM IST
सार

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की हत्या की कथित साजिश की जांच में एजीटीएफ को नया सुराग मिला है। जांच के दौरान लॉरेंस गिरोह से जुड़े बताए जा रहे शूटरों के सिरोही में मोटरसाइकिल खरीदने और पेट्रोल पंप पर जाने के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। एजेंसियां बाइक खरीद के दस्तावेजों और फुटेज के आधार पर रेकी तथा साजिश से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी हैं।

विज्ञापन
sanyam lodha murder conspiracy lawrence gang shooters sirohi cctv bike recce
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की हत्या के षड्यंत्र की जांच में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) को महत्वपूर्ण सुराग मिला है। लॉरेंस गिरोह के शूटर सिरोही स्थित हीरो शोरूम से नई मोटरसाइकिल खरीदते और पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए हैं। अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के मुताबिक, नेपाल से भारत आए आरोपी जसकरण और राजेंद्र ने इसी वाहन का उपयोग सिरोही के फार्महाउस की रेकी करने के लिए किया था।
विज्ञापन


शोरूम में नकद दिए 84 हजार रुपये
हीरो शोरूम के प्रबंधक मकसूद अली ने बताया कि दोनों शूटरों ने 84 हजार रुपये नकद भुगतान करके स्प्लेंडर मोटरसाइकिल खरीदी थी। आरोपियों ने हरियाणा का आधार कार्ड दिखाते हुए वाहन का पंजीकरण हरियाणा में कराने की बात कही थी। पुलिस दल ने शोरूम प्रबंधन से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज, आधार कार्ड और पैन कार्ड की प्रतियां अपने कब्जे में ले ली हैं। जांच अधिकारी अब यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि खरीदारी के समय शोरूम परिसर में शूटरों के साथ अन्य कौन-कौन से लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


बाइक खरीदने से पेट्रोल पंप तक रिकॉर्ड हुई गतिविधि
सीसीटीवी फुटेज में शूटरों की मोटरसाइकिल खरीदने से लेकर पेट्रोल पंप पर जाने तक की पूरी गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। पुलिस और एजीटीएफ इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि रेकी के दौरान शूटर किन स्थानीय लोगों के संपर्क में थे और वाहन का किस तरह इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 14 युद्ध, दो जौहर और तीन परकोटे: गागरोन किले में छिपे हैं इतिहास के वो राज, जो इसे बनाते हैं खास; जानिए

जोधपुर का एयरपोर्ट थाना कर रहा जांच
सिरोही के पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मामले की जांच जोधपुर स्थित एयरपोर्ट पुलिस थाना कर रहा है। जांच एजेंसियां वाहन खरीद से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हैं। सीसीटीवी फुटेज और शोरूम से मिले दस्तावेजों को जांच में अहम सुराग माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed