फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sangod MLA Bharat Singh will not contest elections now

Kota: सांगोद विधायक भरत सिंह का ऐलान, अब नहीं लड़ूंगा चुनाव, बारां जिला मुख्यालय पर दूंगा धरना

Sat, 14 Jan 2023 12:35 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अर्पित याग्निक Updated Sat, 14 Jan 2023 12:35 PM IST
सार

कोटा के सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने सार्वजनिक मंच से घोषणा कर दी है कि अब वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। विधायक भरत सिंह ने कहा मैं हमेशा न्याय की बात करता हूं, लेकिन यह बात भी मुख्यमंत्री को समझ नहीं आ रही है।
 

विज्ञापन
Sangod MLA Bharat Singh will not contest elections now
सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान सरकार के माइनिंग विभाग के मंत्री प्रमोद जैन भाया से लंबी अदावत और राजनीतिक रस्साकशी के बाद अब सांगोद विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कोटा जिले के कमोलर खेल मैदान पर शुक्रवार को कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह हाडा के पदभार ग्रहण समारोह में यह घोषणा की।

विज्ञापन


मैं ही चुनाव लड़ता रहा, तो दूसरों को मौका कैसे मिलेगा ?
विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने कहा कि साल 2018 में विधानसभा चुनाव जीतने के साथ ही मैंने भविष्य में चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी। आज फिर इस मंच से मैं घोषणा करता हूं कि आगामी समय पर चुनाव नहीं लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि मैं ही चुनाव लड़ता रहा, तो दूसरों को मौका कैसे मिलेगा ? विधायक भरत सिंह बोले- मैं न्याय की बात करता हूं, लेकिन यह बात भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को समझ में नहीं आ रही है। कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने कहा मैं 23 जनवरी को बारां जिला मुख्यालय पर भ्रष्टाचार के खिलाफ और खान की झोपड़ियां गांव को कोटा जिले में शामिल करने के लिए धरना दूंगा।
विज्ञापन


विधानसभा सत्र शुरू होते ही अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना
सियासी चर्चा है कि विधायक भरत सिंह ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा करके अपनी सिद्धांत वादी राजनीति का मैसेज जनता में देने की कोशिश की है। भरत सिंह क्षेत्र में जनता पर पकड़ रखने वाले नेताओं में गिने जाते हैं। खनन विभाग के मंत्री प्रमोद जैन भाया पर वह भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते रहे हैं। बाकायदा पत्र लिखकर कई बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी कर चुके हैं। अब एक बार फिर भरत सिंह ने 23 जनवरी को भ्रष्टाचार के खिलाफ और खान का झोपड़िया गांव को कोटा जिले में शामिल करने की मांग पर धरना देने की घोषणा कर प्रदेश कांग्रेस सरकार को चिंता में ला दिया है, क्योंकि वह अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। 23 जनवरी से ही प्रदेश में विधानसभा का बजट सत्र भी शुरू होने जा रहा है। ऐसे में यह सियासी मुद्दा भी बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed