फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sameer Khan molesting 12 class student hanged after getting fed up in sikar

Rajasthan: 12वीं की छात्रा को परेशान करता था समीर खान, तंग आकर उठाया खौफनाक कदम

Fri, 18 Nov 2022 09:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 18 Nov 2022 09:29 PM IST
सार

मृतका के परिजनों का आरोप है कि आरोपी समीर खान उनकी बेटी को लंबे समय से परेशान कर रहा था। वह उसके साथ छेड़छाड़ भी करता था। जिससे तंग आकर उनकी बेटी ने फांसी लगा ली। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Sameer Khan molesting 12 class student hanged after getting fed up in sikar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के सीकर में एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। समीर खान नाम का युवक उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता था। उसे कॉल कर परेशान भी कर रहा था। इससे तंग आकर पीड़िता ने फांसी लगा ली। इधर, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो मामला जिले के पुरोहित जी की ढाणी इलाके का है। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी समीर खान नाम का युवक उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। स्कूल जाने पर उसका पीछा कर छेड़छाड़ करता था। साथ ही कॉल कर भी उसे परेशान कर रहा था। आरोपी की हरकत से तंग आकर पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी थी। जिसके बाद उन्होंने आरोपी समीर खान को ऐसा नहीं करने के समझाया, लेकिन वह नहीं माना। पीड़िता के घर से बाहर जाने पर और कॉल कर वह उसे लगातार परेशान करता रहा।     
विज्ञापन


इससे तंग आकर पीड़िता ने 14 नवंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि समीर खान की वजह से ही उसकी बेटी ने आत्महत्या की है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी समीर खान पिता मोहम्मद रियाज के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed