फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Salman says i am innocent in court

मेरे पास हथियार थे ही नहीं: सलमान

Thu, 30 Jan 2014 01:55 AM IST
समीर शर्मा, जयपुर
समीर शर्मा, जयपुर Updated Thu, 30 Jan 2014 01:55 AM IST
विज्ञापन
Salman says i am innocent in court

कांकाणी में काले हिरणों के शिकार के समय प्रयोग में लिए गए अवैध हथियार मामले में आरोपी फिल्म अभिनेता सलमान खान ने बुधवार शाम जोधपुर की निचली अदालत को बयान दिया कि उन्हें फंसाया गया है, वे बेकसूर हैं।

विज्ञापन


उन्होंने अदालत को कहा कि हथियार मुंबई स्थित उनके निवास से लाकर वन विभाग को सौंपे गए थे। इससे पहले अदालत ने सलमान की ओर से उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें तब तक उनके बयान टालने की मांग की गई थी, जब तक काला हिरण शिकार मामला भी बयानों के स्तर पर न पहुंच जाए।
विज्ञापन


इस अर्जी में काले हिरण शिकार मामला तथा शिकार के समय प्रयोग लिए गए अवैध हथियार का मामला, दोनों मामलों की सुनवाई भी साथ-साथ करने की मांग की गई थी।

जोधपुर में सलमान के होने की सूचना पर अदालत परिसर के आस-पास काफी भीड़ हो गई थी। सलमान सुबह 11 बजे अपने वकीलों के साथ अदालत पहुंचे।

इस दौरान सलमान की ओर से अधिवक्ता हस्थिमल सारस्वत और लोक अभियोजक उपेन्द्र शर्मा के बीच बयान टालने वाली अर्जी पर बहस चल रही थी।

बहस के बाद दोपहर चार बजे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (जोधपुर जिला) चन्द्र्रकला जैन ने सलमान की अर्जी को खारिज कर दिया। इसके बाद उन्हें अवैध हथियार मामले में बयान देने के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान ने अदालत से कहा कि उन्हें मालूम था कि उनके हथियारों की लाइसेंस अवधि पार हो चुकी हैं। इस कारण वे हथियार को जोधपुर नहीं लाए थे।

जब काले हिरण शिकार मामले में वन विभाग ने हथियार मांगे, तो उन्होंने उदय राघवन से मुंबई से हथियार मंगाकर वन विभाग को सौंपे थे। कोर्ट में सलमान के बयान आरोपी के रूप में दर्ज किए गए। इस मामले में अगली सुनवाई अब 10 मार्च को होगी। उस दौरान सलमान अपने पक्ष में कोर्ट में सबूत, गवाह आदि पेश कर सकते हैं।


ये था मामला

फि ल्म हम साथ-साथ हैं, की शूटिंग के दौरान 1-2 अक्टूबर 1998 की रात में कांकाणी गांव की सरहद पर दो काले हिरणों का शिकार हुआ था।

इसमें सलमान सहित अन्य फिल्म अभिनेताओं को आरोपी बनाया गया था। इस दौरान सलमान के खिलाफ अवैध हथियार रखने का भी मामला दर्ज किया गया था और इस मामले में सलमान के बयान दर्ज हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed