{"_id":"62c544fcc03a1e7bba0bc01d","slug":"salman-khans-lawyer-hastimal-saraswat-gets-death-threat-jaipur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सलमान खान के वकील को धमकी, कहा- अभिनेता का दोस्त हमारा दुश्मन, तुम्हारा भी मूसेवाला जैसा होगा अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सलमान खान के वकील को धमकी, कहा- अभिनेता का दोस्त हमारा दुश्मन, तुम्हारा भी मूसेवाला जैसा होगा अंजाम
Wed, 06 Jul 2022 01:47 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:47 PM IST
सार
वकील हस्तीमल सारस्वत जिला न्यायालय पहुंचे तो उन्हें अपने कक्ष के दरवाजे की कुंडी में एक पत्र फंसा हुआ मिला। जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता सलमान खान के वकील और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी उन्हें एक पत्र के जरिए दी गई है। वकील हस्तीमल सारस्वत ने धमकी को लेकर महामंदिर थाने के केस कराया है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा बढ़ा दी है। कहा जा रहा है कि यह धमकी भारा पत्र लॉरेंस विश्नोई गैंग के सदस्यों ने वकील को दिया गया है। हालांकि, पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हिरण शिकार मामले में सलमान खान के अधिवक्ता रहे हस्तीमल सारस्वत और उनके परिवार जनों को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी भरा गया पत्र मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया करा दी है। वकील हस्तीमल ने बताया कि वह पिछले डेढ़ महीने से अमेरिका में थे, वहा से वापस लौटे तो उनके जूनियर अधिवक्ता ने उन्हें बताया कि उनके जुबली चेंबर के बाहर एक पत्र मिला है, जिसमें लिखा है कि सलमान का दोस्त हमारा दुश्मन है, तुम्हारा और तुम्हारे परिवार का हाल भी मूसेवाला जैसे होगा।
विज्ञापन
पत्र के नीचे शॉर्ट फॉर्म में एलबी और जीबी लिखा गया है। हस्तीमल ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में महामंदिर थाने में शिकायत दी है। वहीं एडीसीपी नाजिम अली ने बताया कि धमकी भरा पत्र सामने आने के बाद हस्तीमल सारस्वत और उनके परिवार को सुरक्षा दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। किसने भेजा है किस संबंध में उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस का अनुमान है कि वकील हस्तीमल सारस्वत को धमकी भरा पत्र लॉरेंस विश्नोई गैंग के सदस्यों की ओर से दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल कर वहां आने-जाने वालों की पहचान का प्रयास कर रही है। इससे पता चल सकेगा कि यह पत्र वकील के कक्ष के दरवाजे में किसने फंसाया था।
सलमान को भी मिली थी धमकी
इससे पहले पांच जून को सलमान खान को जान से मारने का धमकी मिली थी। यह धमकी उन्हें एक लेटर के जरिए दी गई थी। सलमान के पिता सलीम खान सुबह टहलने के लिए बाहर गए थे तब उन्हें सलमान के नाम से धमकी भरा लेटर मिला था। इसमें धमकी देते हुए लिखा था कि सलमान खान का भी मूसेवाला की तरह हाल कर देंगे। लेटर सामने आने के बाद बांद्रा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।