फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sadhu Murdered By Slitting His Throat In Hanumangarh Rajasthan

Rajasthan: हनुमानगढ़ में साधु की गला रेतकर हत्या, कुटिया के बाहर पड़ा मिला शव, यह एक महीने में चौथी मौत

Wed, 17 Aug 2022 08:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 17 Aug 2022 08:04 PM IST
सार

मृतक साधु के दोहिते ने बताया कि उसके नाना को गांव के कुछ लोग जान से मारने की धमकी दे रहे थे। फोन पर यह बात उन्होंने उसे बताई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं साधु की हत्या के बाद से ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी है कि हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करें। 

विज्ञापन
Sadhu Murdered By Slitting His Throat In Hanumangarh Rajasthan
हनुमानगढ़ में साधु चेतनदास की गला रेतकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक साधु चेतनदास की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुधवार को साधु का शव उनकी कुटिया के बाहर पड़ा हुआ मिला। उनके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान मिले हैं। नाक और मुंह से खून भी निकल रहा था। आशंका है कि किसी ने धारदार हथियार से वार कर साधु की हत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश में एक महीने के अंदर साधु की यह चौथी मौत है। इससे पहले भरतपुर और जालोर में तीन साधु आत्महत्या कर चुके हैं। भरतपुर में कंकालचल और आदिबद्री पर्वत बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे साधु विजय दास बाबा ने खुद को आग लगा ली थी। कुछ दिन बाद इलाज के दौरान दिल्ली में उनकी  मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


वहीं, जिले के एक मंदिर के बाहर करीब 15 दिन पहले एक साधु का शव लटका हुआ मिला था। नेत्रहीन साधु 20 साल से मंदिर में रह रहे थे। इसके अलावा जालोर के रानीवाड़ा में एक साधु ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। आत्महत्या के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आई थी। स्थानीय लोगों ने भाजपा विधायक पूराराम चौधरी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन उन्होंने इस सभी आरोपों से इनकार कर दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला? 
जानकारी के अनुसार साधु चेतनदास  25 साल से भाखरावाली गांव में बनी अपनी कुटिया में रह रहे थे। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने साधु चेतनदास का शव उनकी  कुटिया के बाहर पड़ा हुआ देखा। आसपास खून भी बिखरा हुआ था। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। संगरिया डीएसपी प्रतीक मील और संगरिया थाना अधिकारी हनुमानाराम बिश्नोई मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की है। 

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि साधु चेतनदास पंजाब के रहने वाले थे। गांव के लोग ही रोजाना उनके खाने की व्यवस्था करते थे। उनका किसी से कोई विवाद भी नहीं था। साधु की हत्या के बाद से गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से साधु चेतनदास के हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।  मोर्चरी में रखवाया है।


मृतक साधु के दोहिते रवि शंकर शर्मा ने नाना की हत्या का केस संगरिया पुलिस थाने में दर्ज करवाया है। अपनी रिपोर्ट में रवि ने पुलिस को बताया कि मेरे नाना चेतनदास पिछले 25-30 साल से भाखरावाली गांव में रह रहे थे। वह यहां पूजा पाठ कर लोगों की सेवा करते थे और संगतमय जीवन जीते थे। मंगलवार रात को किसी ने धारदार हथियार से गला रेत कर उनकी हत्या कर दी। रवि ने पुलिस को बताया कि उसने नाना चेतनदास ने उससे कहा था कि गांव के कुछ लोग उन्हें  जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed