{"_id":"5919e3a54f1c1bcd3bf22e45","slug":"saddam-hussain-tried-making-an-aadhaar-card-for-osama","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओसामा का आधार कार्ड बनवाना सद्दाम हुसैन को पड़ा भारी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओसामा का आधार कार्ड बनवाना सद्दाम हुसैन को पड़ा भारी, गिरफ्तार
एजेंसी/ जयपुर
Updated Tue, 16 May 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
ओसामा का नकली आधार कार्ड और इनसेट में पकड़ा गया आरोपी सद्दाम
- फोटो : Internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीलवाड़ा जिले के मंडल शहर में आधार रजिस्ट्रेशन सेंटर चलाने वाले 25 वर्षीय सद्दाम हुसैन मंसूरी को पुलिस ने ओसामा बिन लादेन का आधार कार्ड बनाने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सद्दाम ने ओसामा की ब्लर फोटो और अन्य जानकारियां डालकर उसके आधार कार्ड के लिए आवेदन की कोशिश की। लेकिन यूनीक आईडेंटीफिकेशन ऑथरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने इसकी भनक लगते ही इस मामले को जांच के लिए राज्य आईटी विभाग को भेज दिया।
विज्ञापन
भीलवाड़ा के एसपी प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि राज्य आईटी विभाग से प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मंडल पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को सद्दाम के खिलाफ आईटी कानून के तहत केस दर्ज किया गया था। मंडल की सर्किल अफसर चंचल शर्मा ने बताया कि सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन