{"_id":"649145f3039b84e29502bc0f","slug":"sacked-asi-doing-illegal-recovery-from-drivers-in-bharatpur-police-arrested-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: बर्खास्त ASI वाहन चालकों से कर रहा था अवैध वसूली, लोगों ने पुलिस को सौंपा तो पैर पकड़कर गिड़गिड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: बर्खास्त ASI वाहन चालकों से कर रहा था अवैध वसूली, लोगों ने पुलिस को सौंपा तो पैर पकड़कर गिड़गिड़ाया
Tue, 20 Jun 2023 11:53 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:53 AM IST
सार
भरतपुर में एक बर्खास्त एएसआई पुलिस की वर्दी पहनकर अवैध वसूली कर रहा था। लोगों की मदद से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी यवुक को करीब डेढ़ साल पहले बर्खास्त किया गया था, जिसके बाद से वह ये काम कर रहा है।
विज्ञापन
माफी मांगता आरोपी बर्खास्त ASI।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर में एक पुलिस अधिकारी को उसके काले कारनामों की वजह से बर्खास्त कर दिया गया। इसके बाद वह पुलिस की यूनिफॉर्म पहनकर अवैध वसूली करने लग गया। लोगों ने बर्खास्त एएसआई को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, तो वह पैर पकड़कर गिड़गिड़ाने लगा और छोड़ने की गुहार लगाने लगा। इस दौरान लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।
दरअसल, दोजी राम मीणा नाम का आरोपी सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (ASI) डेढ़ साल पहले भरतपुर पुलिस लाइन में तैनात था। जो अपने काले कारनामों की वजह से बर्खास्त हो गया था। लेकिन, नगर थाना इलाके में बर्खास्त पुलिस असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) दौजी मीणा ने इसके बाद भी पुलिस की वर्दी पहनना नहीं छोड़ा।
वह पुलिस की वर्दी और पिस्टल लगाकर घूमता था, वर्दी का रौब दिखाकर वह वाहनों से अवैध वसूली करने लगा। हाल ही में अवैध वसूली करने के दौरान आरोपी को नगर थाने पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे देख लिया, जिसके बाद वह खेतों में भाग गया। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों और ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिसकर्मियोंक के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाना शुरू कर दिया। वह बार बार उनसे एक बार माफ करने की गुहार लगा रहा था, लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी।
बताया जा रहा है कि आरोपी मीणा करीब डेढ़ साल से बर्खास्त चल रहा है। इसके बाद से उसने अवैध वसूली करना शुरू कर दिया था। जिससे पुलिस की भी बदनामी हो रही थी।