फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sachin Pilot will hold Kisan Sammelan in five districts from today

Rajasthan: पांच जिलों में पायलट का शक्ति प्रदर्शन, आज नागौर के परबतसर में किसान सम्मेलन से करेंगे शुरुआत

Mon, 16 Jan 2023 12:14 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याग्निक Updated Mon, 16 Jan 2023 12:14 PM IST
सार

राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट गुटों में खींचतान के बीच पायलट की ओर से प्रदेश में किसान सम्मेलनों का दौर सोमवार से शुरू हो रहा है। शुरुआती दौर में लगातार पांच दिन अलग-अलग जिलों में पायलट गुट शक्ति प्रदर्शन करेगा।

विज्ञापन
Sachin Pilot will hold Kisan Sammelan in five districts from today
सचिन पायलट - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले सचिन पायलट के किसान सम्मेलनों, जनसभाओं और जनसंपर्क के कार्यक्रम आज से शुरू हो रहे हैं। लगातार पांच दिन प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सभाएं करेंगे। इससे कांग्रेस में चल रही खींचतान एक बार फिर बढ़ सकती है। अबकी बार गहलोत और पायलट के बीच सत्ता संघर्ष में गहलोत गुट के सैनिक कल्याण राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी पायलट गुट में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही माना यह भी जा रहा है कि बसपा से कांग्रेस में विलय कर चुके छह विधायकों में से तीन विधायक पायलट के साथ सम्मेलनों के मंच पर नज़र आ सकते हैं।

विज्ञापन


हनुमानगढ़, झुंझुनूं, पाली, जयपुर में शक्ति प्रदर्शन
सचिन पायलट आज मारवाड़ के नागौर के परबतसर से जनसभाओं की शुरुआत करने जा रहे हैं। इन सभाओं को किसान सम्मेलन का नाम दिया गया है। परबतसर की सभा में विधायक रामनिवास गावड़िया के नेतृत्व में सचिन पायलट समर्थक शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। परबतसर के बाद 17 जनवरी को हनुमानगढ़ के पीलीबंगा में सचिन पायलट की सभा है। जिसमें नहरी क्षेत्र के किसानों को संदेश दिया जाएगा। 18 जनवरी को सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के गृह क्षेत्र झुंझुनू के गुढ़ा में होने वाले सम्मेलन में शेखावाटी संभाग से बड़ी भीड़ जुटाने की कोशिश है। 19 जनवरी को पाली के समदड़ी में किसान सम्मेलन किया जाएगा। 20 जनवरी को राजधानी जयपुर के महाराजा कॉलेज ग्राउंड में सचिन पायलट की सभा रखी गई है।
विज्ञापन


पुरानी मांगों को फिर से हवा दे सकता है पायलट गुट
इन सम्मेलनों की तैयारी को लेकर सभी विधानसभा क्षेत्रों के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी पायलट समर्थकों और टीम की ओर से जनसंपर्क किया जा रहा है। पायलट जनसभाओं के अलावा जनसंपर्क भी करेंगे। जिस रास्ते से गुजरेंगे कार्यकर्ता और समर्थक जगह जगह स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पायलट ने कुछ महीने पहले झालावाड़ और कोटा में जनसभाएं और बड़े स्तर पर दौरे किए थे। इससे पहले वह अपने समर्थक विधायकों के क्षेत्र में किसान सम्मेलन कर चुके हैं। किसान सम्मेलन और जनसंपर्क के नाम पर शक्ति प्रदर्शन को लेकर यह भी चर्चा है कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे को पायलट गुट के नेता हवा दे सकते हैं। इन सम्मेलन के जरिए पायलट कैंप मांगों को फिर से कांग्रेस आलाकमान के सामने उठा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed