फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sachin Pilot surrounds Modi Government on India China border clashes

Rajasthan: भारत-चीन विवाद पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल, बोले-घटना के पांच दिन बाद आया मोदी सरकार का बयान

Wed, 14 Dec 2022 11:12 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 14 Dec 2022 11:12 AM IST
सार

सचिन पायलट ने कहा कि भारत-चीन विवाद पर पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है। केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर सच्चाई के साथ बात करनी चाहिए।

विज्ञापन
Sachin Pilot surrounds Modi Government on India China border clashes
सचिन पायलट - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत-चीन सीमा पर विवाद पर राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बयान दिया है। सचिन पायलट ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि घटना के पांच दिन बाद सरकार का स्टेटमेंट आया है। यह नई बात नहीं है। सरकार को इस मुद्दे पर विपक्ष को विश्वास में लेकर चर्चा करनी चाहिए।

विज्ञापन


सचिन पायलट ने बुधवार को सवाई माधोपुर में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत-चीन सीमा पर विवाद पर पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है लेकिन बिना पारदर्शिता लाए, हम कैसे आगे बढ़ेंगे। केंद्र सरकार को सच्चाई के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए। अगर सीमा पर चीन अतिक्रमण करना चाहता है तो उसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन


पूर्व उपमुख्यमंत्री ने ईआरसीपी (ERCP) को लेकर भी केंद्र सरकार पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले में राजनीति कर रही है, जो ठीक नहीं है। मोदी सरकार ने समय रहते कुछ किया नहीं है। जबकि पीएम मोदी दो बार राजस्थान आकर इसके लिए वादा कर चुके हैं। सरकार को अपने वादा पर कायम रहना चाहिए। जबकि वो मामले को फंसा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को सवाईमाधोपुर में थी। इस दौरान सचिन पायलट ने यात्रा को लेकर कहा कि राहुल गांधी की यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। उम्मीद से ज्यादा लोग आ रहे हैं। राहुल गांधी प्यार, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed