{"_id":"6b0449e3804b9860e80e6309","slug":"sachin-pilot-says-bjp-reverse-countdown-started-in-rajasthan-after-congress-panchayat-poll-victory-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भाजपा का रिवर्स काउंटडाउन शुरू': पंचायत चुनाव जीत के बाद पायलट बोले- कांग्रेस एकजुट, सीएम फेस पर भी दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भाजपा का रिवर्स काउंटडाउन शुरू': पंचायत चुनाव जीत के बाद पायलट बोले- कांग्रेस एकजुट, सीएम फेस पर भी दिया जवाब
Mon, 23 Nov 2026 07:43 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/जयपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 23 Nov 2026 07:43 PM IST
सार
राजस्थान के पंचायत चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद सचिन पायलट ने भाजपा का रिवर्स काउंटडाउन शुरू होने का दावा किया है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को एकजुट बताते हुए भजनलाल शर्मा सरकार पर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि पार्टी को इस जीत की लय 2028 के विधानसभा चुनाव तक बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन
सचिन पायलट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नई दिल्ली। राजस्थान के पंचायत चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने दावा किया है कि राज्य में भाजपा का रिवर्स काउंटडाउन शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के नतीजों ने साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने भाजपा की नीतियों और सरकार के कामकाज को नकार दिया है। अब कांग्रेस को इस जीत की लय बरकरार रखते हुए आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में इसे बड़ी सफलता में बदलने पर ध्यान देना चाहिए।
पीटीआई से बातचीत में सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की पूरी टीम एकजुट होकर काम कर रही है। सभी नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं और वरिष्ठ नेता मिलकर पार्टी को मजबूत बनाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है और पंचायत चुनावों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है।
ये भी पढ़ें- राजस्थान भाजपा में घमासान: किरोड़ी लाल के बयान से सियासी हलचल, हरियाणा की बात कहकर बहुत कुछ बोल गए कृषि मंत्री
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पद को लेकर बोले- अभी चर्चा का समय नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उस बयान पर कि पार्टी आलाकमान चाहे तो वह फिर मुख्यमंत्री बन सकते हैं, पायलट ने कहा कि कांग्रेस एक अनुशासित पार्टी है और फिलहाल उसका ध्यान देश तथा प्रदेश के बड़े मुद्दों पर है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे वोट चोरी, संस्थाओं पर कब्जे, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री पद को लेकर पूछे गए सवाल पर पायलट ने कहा कि अभी यह तय करने का समय नहीं है कि किसे कौन-सी जिम्मेदारी मिलेगी। फिलहाल सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पार्टी अपनी जीत के सिलसिले को बनाए रखे और इस राजनीतिक बढ़त को विधानसभा तथा लोकसभा चुनावों में बड़ी जीत में बदले।
पंचायत चुनाव के नतीजों को बताया जनता का संदेश
पायलट ने कहा कि पंचायत चुनावों के नतीजे केवल राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए बड़ा संदेश हैं। ग्रामीण मतदाताओं ने भाजपा और उसकी नीतियों को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के डबल इंजन सरकार के दावे भी इन चुनावों में बेअसर साबित हुए हैं। उन्होंने मनरेगा को रोकने, समय पर स्थानीय निकाय चुनाव नहीं कराने और किसानों की बदहाली जैसे मुद्दों को भी चुनाव परिणामों की वजह बताया। पायलट के मुताबिक, राजस्थान में उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक मतदाताओं ने कांग्रेस के पक्ष में समर्थन दिया है। इससे भाजपा को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आत्ममंथन करना चाहिए।
भजनलाल सरकार पर साधा निशाना
सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को राजस्थान में 11 सीटें मिलने के बाद पंचायत चुनावों ने भी दिखा दिया है कि जनता का सबसे ज्यादा भरोसा कांग्रेस पर है। पायलट ने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों में राज्य सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है और उसे अपने कामकाज पर आत्ममंथन करना चाहिए। गौरतलब है कि राजस्थान के पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। कांग्रेस को इन नतीजों से 2028 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक बढ़त मिली है। हालांकि, इस बढ़त को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए पार्टी को संगठन मजबूत करने, आपसी मतभेद दूर करने और ग्रामीण मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ कायम रखने की चुनौती होगी।