{"_id":"222c64f2325d478033369ed3b2076bce","slug":"sachin-pilot-neglect-rahul-formulae","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल नहीं, सोनिया की बात मानेंगे सचिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल नहीं, सोनिया की बात मानेंगे सचिन
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 22 Jan 2014 06:16 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के नव निर्वाचित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने लोकसभा उम्मीदवारों के चयन में राहुल गांधी के फॉर्मूले को खारिज किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जनता की राय लेने की बात कही थी, लेकिन पायलट ने लोकसभा उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के ऊपर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए सोनिया गांधी को अधिकृत करने ता निर्णय किया है।
लोकसभा चुनाव को लेकर लगतार तेज होती जा रही गतिविधियों के बीच राहुल गांधी ने पार्टी में उम्मीदवारों के चयन के लिए नित नए प्रयोग करने को लेकर बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
हाल ही एआईसीसी की दिल्ली में हुई बैठक में राहुल ने कहा था कि देश में 15 सीटों पर उम्मीदवार जनता से राय लेकर उतारे जाएंगे। यदि प्रयोग सफल रहा तो इस कदम को आगे बढ़ाया जाएगा।
लेकिन राजस्थान में कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति ने अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए एक बार फिर आला कमान पर निर्णय छोड़ दिया है।
कांग्रेस में अंदरखाने चर्चा चल रही है कि विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने वाली कांग्रेस अब फिर पुरानी परिपाटी पर आ गई है।