{"_id":"6373775df000395bbf71c9dd","slug":"sachin-pilot-attacked-rajasthan-cm-ashok-gehlot-obc-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सचिन पायलट बोले- सरकार अपनी घोषणाओं को पूरा करे, नहीं तो हालात खराब हो जाते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सचिन पायलट बोले- सरकार अपनी घोषणाओं को पूरा करे, नहीं तो हालात खराब हो जाते हैं
Tue, 15 Nov 2022 04:56 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 15 Nov 2022 04:56 PM IST
सार
पायलट ने कहा कि युवाओं को बड़ी उम्मीद होती है और जब उनके सपने पूरे नहीं होते तो स्थिति खराब होती है। ऐसे में सरकार को संवेदनशील होकर जनप्रतिनिधियों की बात सुनकर मामला सुलझाने का काम करना चाहिए।
विज्ञापन
सचिन पायलट और सीएम गहलोत
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार को घोषणाएं पूरा करनी चाहिए, अगर ऐसा नहीं होगा तो लोगों को निराशा होती है। ओबीसी आरक्षण के मुद्दे को लेकर पायलट ने कहा कि मामले में अगर कोई कानूनी उलझन नहीं है तो उसे पूरा करने के लिए सरकार को प्रयास करने चाहिए। जनप्रतिनिधियों से जो वादे सरकार ने किए हैं, उनकी बातें सुनकर उन्हें सुलझाने का काम करना चाहिए।
विज्ञापन
युवाओं को बड़ी उम्मीद होती है और जब उनके सपने पूरे नहीं होते तो स्थिति खराब होती है। ऐसे में सरकार को संवेदनशील होकर जनप्रतिनिधियों की बात सुनकर मामला सुलझाने का काम करना चाहिए। पायलट ने यह बातें मंगलवार को टोंक में मीडिया से बात करते हुए कहीं।
विज्ञापन
पाइलट ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अभी महाराष्ट्र में है। 20 सितंबर को मध्यप्रदेश में आएगी और इसके कुछ दिन बात राजस्थान में प्रवेश करेगी। देश में यह पहला प्रदेश है, जहां कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में प्रवेश के दौरान ऐतिहासिक स्वागत होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा परेशान है। वे लोग भारत जोड़ो यात्रा से विचलित हैं, यही कारण है कि जहां से राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा करके आए हैं, वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा करके विभिन्न योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं। राहुल गांधी की यात्रा से निश्चित तौर पर कांग्रेस के प्रति लोगों का रुझान और समर्थन बड़ा है।