फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sachin Pilot and Govind Singh Dotasra met Congress president Sonia Gandhi news updates in Hindi

सोनिया से मिले कांग्रेस नेता: पायलट बोले- 2023 में जीत सुनिश्चित करना प्राथमिकता, डोटासरा ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र को घेरा

Tue, 23 Nov 2021 05:23 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 23 Nov 2021 05:23 PM IST
सार

राजस्थान में मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद मंगलवार को पार्टी के नेताओं ने अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक मुद्दों समेत 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
Sachin Pilot and Govind Singh Dotasra met Congress president Sonia Gandhi news updates in Hindi
सचिन पायलट - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने मंगलवार को पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मुलाकात की। इस बैठक के बाद सचिन पायलट ने कहा कि पिछले दो दशकों से कांग्रेस ने मुझे जो भी जिम्मेदारी दी है, मैंने वह खुशी-खुशी निभाई है। लेकिन हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में हम फिर से जीत हासिल करें। 

विज्ञापन


वहीं, इस बैठक के बाद राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठक में हमने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। मुख्य मुद्दा महंगाई का रहा जिसे नियंत्रित कर पाने में केंद्र सरकार पूरी तरह से असफल साबित हुई है। डोटासरा ने कहा कि हम महंगाई के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार को घेरेंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद अगले दिन यानी रविवार को ही नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ था। नए मंत्रिमंडल में कुल 15 मंत्रियों ने शपथ ली थी। नए मंत्रिमंडल में सचिन पायलट के समर्थक पांच विधायकों को मंत्री पद दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार पर किसानों का अविश्वास खत्म नहीं होगा: पायलट
वहीं, कृषि कानूनों को वापस लेने के केंद्र सरकार के एलान पर पायलट ने कहा कि कानूनों को निरस्त करने के बावजूद मोदी सरकार के प्रति किसानों का अविश्वास खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र को उपज की खरीद सुनिश्चित करने के लिए भी कोई कानून बनाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed