फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   s.h.o was taking bribe on 15th august, arrested

स्वतंत्रता दिवस पर महिला एसओ रिश्वत लेते गिरफ्तार

Fri, 16 Aug 2013 12:55 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 16 Aug 2013 12:55 PM IST
विज्ञापन
s.h.o was taking bribe on 15th august, arrested

एक तरफ जहां पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा था। और यह कसमें खा रहा था कि देश को कैसे भ्रष्टाचार से बचाना है।

विज्ञापन


वहीं स्वतंत्रता दिवस के दिन राजस्थान के राजसमंद की महिला थानाधिकारी वीना लाट को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक महिला थानाधिकारी ने यह रिश्वत दहेज प्रताड़ना के मामले में से एक व्यक्ति का नाम हटाने की एवज में ली।
विज्ञापन


क्या था मामला

राजसमंद महिला थाने में वेणी राम माली के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज हुआ था। इस केस में से पिता नन्द लाल का नाम हटाने की एवज में थानाधिकारी वीना लाट ने 20 हजार रू की रिश्वत मांगी। जिसकी शिकायत नन्दलाल ने 31 जुलाई को चुपके से एसीबी में कर दी और वह धरी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे पकड़ा रंगे हाथों
वीना लाट ने उसे पैसे लेकर राजसमंद बस स्टैण्ड आने को कहा। उसने ऎसा ही किया और केमिकल लगे पैसे लेकर वहां पहुंच गया। जैसे ही थानाधिकारी ने पैसे लेकर अपने पास रखे, पहले से मुश्तैद एसीबी टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

पति के साथ निजी कार में गई थी रिश्वत लेने

रिश्वत लेने महिला थानाधिकारी वीना लाट उदयपुर में रहने वाले अपने पति अब्दुल कादिर के साथ निजी कार में गई। एसीबी ने दोनो को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed