{"_id":"621e04b81df4e65b7f5f61ce","slug":"russia-ukraine-war-cm-ashok-gehlot-says-center-overnment-should-not-leave-the-indian-on-its-own","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine war: गहलोत बोले- भारतीय को अपने हाल पर न छोड़े केंद्र, यूक्रेन में मारे गए छात्र की मौत पर जताया दुख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Russia Ukraine war: गहलोत बोले- भारतीय को अपने हाल पर न छोड़े केंद्र, यूक्रेन में मारे गए छात्र की मौत पर जताया दुख
Tue, 01 Mar 2022 05:04 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 01 Mar 2022 05:04 PM IST
सार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यूक्रेन के खारकीव में मारे गए छात्र की मौत पर दुख जताया। उन्होंने केंद्र सरकार से कहा कि यूक्रेन में भारतीय को अपने हाल पर नहीं छोड़ा जाना चाहिए। भारत सरकार जल्द से जल्द सभी को सुरक्षित बाहर निकाले।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत और पीएम मोदी।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन में गोलीबारी में मारे गए भारतीय छात्र की मौत पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि खारकीव में भारतीय छात्र नवीन की मृत्यु का समाचार दुखद है। मैं भारत सरकार से एक बार निवेदन करता हूं कि उच्चतम स्तर पर वार्ता कर सभी भारतीयों को यूक्रेन से सुरक्षित बाहर निकाला जाए। यूक्रेन की परिस्थितियों में भारतीयों को अपने हाल पर नहीं छोड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन
मंगलवार को खारकीव में रूसी सेना की ओर से की गई गोलीबारी में भारतीय छात्र की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खारकीव में मारे गए छात्र का नाम नवीन शेखरप्पा था। वह कर्नाटक के चलागेरी का रहने वाला था और फिलहाल यूक्रेन में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसकी उम्र 21 साल बताई गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने छात्राओं से की वीडियो कॉल पर बात
इधर, यूक्रेन फंसी जयपुर की दो छात्राओं से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कॉल पर बात की। छात्रा पायल मूलानी और लवीना रावल ने सीएम को बताया कि वे माइकोलेव शहर में रहकर पढ़ाई कर रहीं थी। उन्होंने बताया कि वे बस से माल्डोवा बॉर्डर जा रहे हैं। यहां से दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ेंगी उनके साथ कई अन्य भारतीय भी हैं। सीएम ने सभी को सकुशल भारत आने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन