फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   RTU Professors Girish Parmar Case Update Fifth FIR Registered in Kota

Rajasthan: 'बेटी को सुलाकर आओ, फिर इंजॉय करेंगे', व्याख्याता से बोला था बेशर्म प्रोफेसर परमार, एक और केस दर्ज

Tue, 03 Jan 2023 08:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 03 Jan 2023 08:04 PM IST
सार

सहायक व्याख्याता का आरोप है कि आरोपी परमार ने एक बार नशे में मेरा  हाथ पकड़ लिया था। मुझसे कहा की बेटी को सुलाकर आ जाओ, फिर हम इंजॉय करेंगे। तब मैं भागकर गई और गर्ल्स हॉस्टल के सिक्योरिटी गार्ड को आवाज लगाई। पीड़िता ने कहा कि ऐसे कई अनगिनत मामले हैं कहा तक बताऊं।  

विज्ञापन
RTU Professors Girish Parmar Case Update Fifth FIR Registered in Kota
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आरटीयू) कोटा के बेशर्म एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार के खिलाफ एक और केस दर्ज हो गया है। अब आरटीयू की एक सहायक व्याख्याता ने आरोपी परमार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इस मामले में निलंबित प्रोफेसर के अलावा अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। जिनमें आरटीयू के पूर्व एचओडी राजीव गुप्ता, गर्ल्स वार्डन सीमा अग्रवाल और राजेश का नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन


सहायक व्याख्याता ने पुलिस को बताया कि जून 2008 में उसकी आरटीयू में नियुक्ति हुई थी। वीसी के अनुमोदन पर उसे क्वार्टर अलॉट किया गया था। साल 2010 में जानबूझकर उसे दूसरे क्वार्टर में शिफ्ट किया गया। उसके नीचे वाला क्वार्टर एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार का था। इसके बाद से परमार ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। एक बार वह उसके विभाग के कर्मचारी के साथ जबरन क्वार्टर में घुस आया। इसकी शिकायत तत्कालीन डायरेक्टर ओपी छंगाणी से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामले को दबा दिया गया। इसके बाद से आरोपी परमार रात को मेरे क्वार्टर का दरवाजा खटखटाने लगा। 
विज्ञापन


सहायक व्याख्याता का आराोप है कि 1 अक्तूबर 2012 को आरोपी परमार ने उससे अभद्र बातें की। कहा कि सीमा मीणा ने मुझ पर अंडर गारमेंट चोरी करने का इल्जाम लगाया था। केस दर्ज करवा दिया, लेकिन क्या हुआ कुछ नहीं। उसने कहा की मुझे तो लड़की चाहिए... सिर्फ लड़की। बिकनी की तो मैं दुकान खोलकर पटक दूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक व्याख्याता का आरोप है कि आरोपी परमार ने एक बार नशे में मेरा  हाथ पकड़ लिया था। मुझसे कहा की बेटी को सुलाकर आ जाओ, फिर हम इंजॉय करेंगे। तब मैं भागकर गई और गर्ल्स हॉस्टल के सिक्योरिटी गार्ड को आवाज लगाई। पीड़िता ने कहा कि ऐसे कई अनगिनत मामले हैं कहा तक बताऊं। कई और व्याख्याता व छात्राएं प्रोफेसर से पीड़ित है, लेकिन सामाजिक लोकलाज के डर से सामने आने में कतरा रही हैं। 

सहायक व्याख्याता ने पुलिस से आग्रह किया है उसके नाम को गोपनीयता रखा जाए। साथ ही आरोपी गिरीश परमार और उसके सहयोगियों पर कठोर कार्रवाई की जाए, जिससे इस प्रकार की घटना दोबारा न हो। महिला व्याख्याता ने कहा कि अगर आरोपी बच दिए गए तो समाज और शिक्षा जगत को बहुत बड़ी हानि का समाना करना पड़ेगा। 


क्या है मामला?
एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार पर बीटेक फाइनल ईयर की छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए थे। अपनी रिपोर्ट में उसने पुलिस को बताया था कि प्रोफेसर परमार ने उसे फेल कर दिया। इसके बाद एक छात्र के जरिए वह फिजिकल रिलेशन का दबाव डालने लगा। आरोपी प्रोफेसर गिरीश परमार और छात्र अर्पित अग्रवाल के बातचीत के ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। पुलिस ने एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार, छात्र अर्पित अग्रवाल और एक छात्रा को गिरफ्तार किया है। अब तक आरोपी गिरीश परमार के खिलाफ पांच से अधिक केस दर्ज हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed