फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   RSS Mohan Bhagwat will inaugurate the Seva Sangam of Rashtriya Seva Bharti tomorrow in Jaipur

Jaipur: राष्ट्रीय सेवा भारती का सेवा संगम शुक्रवार से, सरसंघचालक मोहन भागवत पहुंचे जयपुर, दो दिन यहीं रहेंगे

Thu, 06 Apr 2023 10:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 06 Apr 2023 10:55 PM IST
सार

ष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत गुरुवार रात को जयपुर पहुंच गए। वे शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय सेवा भारती के तीसरे सेवा संगम का उद्घाटन करेंगे। भागवत दो दिन जयपुर में ही गुजारेंगे।

विज्ञापन
RSS Mohan Bhagwat will inaugurate the Seva Sangam of Rashtriya Seva Bharti tomorrow in Jaipur
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जयपुर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में केशव विद्यापीठ जामड़ोली में राष्ट्रीय सेवा भारती के तीसरे सेवा संगम का शुक्रवार को होगा। आज गुरुवार को सेवा संगम परिसर में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन विश्व जाग्रति मिशन के संस्थापक आचार्य सुधांशु  महाराज ने किया। सेवा संगम में देशभर से शिक्षा, स्वास्थ्य और भारत को स्वावलंबी बनाने के लिए कार्य कर रही विभिन्न संस्थाओं ने अपने सेवा कार्यों की प्रदर्शनी लगाई।

विज्ञापन


इधर, सेवा संगम के उद्घाटन के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत  गुरुवार रात को जयपुर पहुंच गए।  वे आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन से रात सवा आठ बजे जयपुर रेलवे स्टेशन पर उतरे। इस दौरान क्षेत्र प्रचारक निंबाराम सहित अन्य लोगों ने भागवत का स्वागत किया। डॉ. भागवत शुक्रवार सुबह सेवा भारती के राष्ट्रीय सेवा संगम का उद्घाटन करेंगे। यहां वे दो दिन मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय सेवा भारती की महासचिव रेणु पाठक ने बताया कि सुबह 9:30 बजे  सरसघंचालक सेवा संगम का उद्घाटन। इसके बाद उनका उद्बोधन होगा। पीरामल समूह मुंबई के चेयरमैन अजय पीरामल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रेणु पाठक ने बताया कि नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय वाक्य के साथ बीस वर्षों से वंचित, पीड़ित, उपेक्षित और अभावग्रस्त बंधुओं के उत्थान में जुटे सेवा भारती का यह तृतीय महासंगम होगा। समाज में प्रगति करने के लिए पूरे देश में अथक परिश्रम करने वाले स्वयंसेवकों की सफलता की सौ कहानियां यहां सबको बताई जाएंगी।

सेवा संगम में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक विषयों पर विचार विमर्श होगा। सेवा संगम का मुख्य और निहित उद्देश्य सेवा भारती से जुड़े स्वैच्छिक संगठनों के सामूहिक प्रयासों के बीच तालमेल स्थापित करके एक सामंजस्यपूर्ण, सक्षम और आत्मनिर्भर समाज और समृद्ध भारत का निर्माण करना है।

सेवा संगम में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, सामाजिक क्षेत्र में किए गए श्रेष्ठ कार्यों की प्रदर्शनी के माध्यम से प्रतिनिधियों को प्रेरित किया जा रहा है। सेवा भारती का पहला सेवा संगम वर्ष 2010 में बंगलूरू में आयोजित किया गया था। इसका ध्येय वाक्य ‘परिवर्तन’ था। इसमें 980 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। वर्ष 2015 में दूसरा सेवा संगम नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ जिसका ध्येय वाक्य ‘समरस भारत, समर्थ भारत’ रहा। इसमें 3500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अब यह तीसरा सेवा संगम हो रहा है। 


सेवा संगम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, उद्यमी नरसीराम कुलारिया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश भैया जोशी, सह सरकार्यवाह मुकुंद सीआर, श्री स्वामी माधवानन्द विश्व शान्ति परिषद् के संस्थापक विश्वगुरु महामंडलेश्वर परमहंस स्वामी महेश्वरानन्द, विश्व जाग्रति मिशन के संस्थापक आचार्य सुधांशु महाराज, राजसमंद से सांसद सदस्य दिया कुमारी और उद्यमी अशोक बागला उपस्थित रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed