Ajmer: पत्नी की चुन्नी से आरपीएससी के असिस्टेंट सेक्रेटरी ने लगाई फांसी, एक सप्ताह पहले ही हुआ था प्रमोशन
अजमेर में आरपीएससी के असिस्टेंट सेक्रेटरी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उनके शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर में तैनात आरपीएससी के असिस्टेंट सेक्रेटरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। असिस्टेंट सेक्रेटरी के आवास से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उन्होंने अपने छोटे बेटे की शादी धूमधाम से करने और पत्नी को परेशान ना करने की बात लिखी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार असिस्टेंट सेक्रेटरी अजय कपूर उम्र 58 साल पुत्र गोपी किशन बापूनगर में रहते थे। उन्होंने गुरुवार को अपनी पत्नी की चुन्नी से कमरे के अंदर लगे पाइप में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। अजय अपने परिवार के साथ किसी समारोह में जयपुर गए थे। बुधवार को ही देर रात वह वापस अकेले अजमेर लौट आए। सुबह जब परिवार अजमेर से घर पहुंचा तो उन्होंने अजय को फंदे पर लटका देखा। जिसके बाद उनके छोटे बेटे प्रतीत ने कैंची से फंदा काटकर शव नीचे उतारा।
मामले की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया। उनके शव के पास से पुलिस को खून मिला है। एफएसएल और पुलिस टीम की ओर से कमरे में तलाशी ली गई है।
फिलहाल, घर में अजय उनकी पत्नी और छोटा बेटा प्रतीत रह रहे थे। प्रतीत चार्टेड अकाउंटेंट है। बताया जा रहा है कि उनका बड़ा बेटा और उसकी पत्नी पुणे में रहते हैं। अजय कपूर राजस्थान लोक सेवा आयोग में कार्यरत थे। उनका एक हफ्ते पहले ही उनका असिस्टेंट सेक्रेटरी के पद पर प्रमोशन हुआ था।