फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   RPSC Assistant Secretary commits suicide in Ajmer

Ajmer: पत्नी की चुन्नी से आरपीएससी के असिस्टेंट सेक्रेटरी ने लगाई फांसी, एक सप्ताह पहले ही हुआ था प्रमोशन

Thu, 05 May 2022 06:32 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 05 May 2022 06:32 PM IST
सार

अजमेर में आरपीएससी के असिस्टेंट सेक्रेटरी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उनके शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन
RPSC Assistant Secretary commits suicide in Ajmer
आरपीएसएसी के अफसर ने फांसी लगाई - फोटो : Social Media

विस्तार

अजमेर में तैनात आरपीएससी के असिस्टेंट सेक्रेटरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। असिस्टेंट सेक्रेटरी के आवास से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उन्होंने अपने छोटे बेटे की शादी धूमधाम से करने और पत्नी को परेशान ना करने की बात लिखी है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार असिस्टेंट सेक्रेटरी अजय कपूर उम्र 58 साल पुत्र गोपी किशन बापूनगर में रहते थे। उन्होंने गुरुवार को अपनी पत्नी की चुन्नी से कमरे के अंदर लगे पाइप में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। अजय अपने परिवार के साथ किसी समारोह में जयपुर गए थे। बुधवार को ही देर रात वह वापस अकेले अजमेर लौट आए। सुबह जब परिवार अजमेर से घर पहुंचा तो उन्होंने अजय को फंदे पर लटका देखा। जिसके बाद उनके छोटे बेटे प्रतीत ने कैंची से फंदा काटकर शव नीचे उतारा।

विज्ञापन


मामले की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया। उनके शव के पास से पुलिस को खून मिला है। एफएसएल और पुलिस टीम की ओर से कमरे में तलाशी ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, घर में अजय उनकी पत्नी और छोटा बेटा प्रतीत रह रहे थे। प्रतीत चार्टेड अकाउंटेंट है। बताया जा रहा है कि उनका बड़ा बेटा और उसकी पत्नी पुणे में रहते हैं। अजय कपूर राजस्थान लोक सेवा आयोग में कार्यरत थे। उनका एक हफ्ते पहले ही उनका असिस्टेंट सेक्रेटरी के पद पर प्रमोशन हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed