फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Royalty employees fight over old enmity in Jhunjhunu Khetri youth beaten to death

Rajasthan: झुंझुनूं के खेतड़ी में पुरानी रंजिश में रॉयल्टी कर्मचारियों में मारपीट, युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा

Wed, 19 Jul 2023 02:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 19 Jul 2023 02:01 PM IST
सार

झुंझुनूं के खेतड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर एक रॉयल्टी कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी गई। चार-पांच युवकों ने कर्मचारी को बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे झुंझुनूं रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Royalty employees fight over old enmity in Jhunjhunu Khetri youth beaten to death
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनूं जिले के खेतड़ी के मेहाड़ा थाना क्षेत्र के बांसियाल में मंगलवार को बाइक पर जा रहे युवक पर पांच लोगों ने हमला कर दिया। हमले में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए झुंझुनूं रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मुसनौता थाना इलाके के नांगल चौधरी निवासी राहुल पुत्र ख्यालीराम गुर्जर बसई में रॉयल्टी नाके पर काम करता है। 

मंगलवार शाम को वह बाइक से अपने भाई की ससुराल बांसियाल पंचायत की भींवावाली ढाणी में गया था। वहां से वापस लौटते समय रास्ते में खड़े कुड़ी की ढाणी निवासी लोकेश, सुनील, धौलू, उदय औरअन्य युवकों ने उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने करीब एक महीने पहले हुई कहासुनी को लेकर उस पर लाठी आर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया। 
विज्ञापन


ग्रामीण ने राहुल को खेतड़ी के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक के दोनों पैर और एक हाथ की हड्डी टूट गई है। इसके अलावा भी उसे कई चोटें हैं। गंभीर हालत होने के कारण उसे झुंझुनूं रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने घटना को लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी राहुल का मोबाइल और उसकी जेब में रखे ढाई हजार रुपए भी छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed