{"_id":"62dea1bde751211507092bed","slug":"roof-collapsed-due-to-rain-in-alwar-two-children-dead-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बारिश के कारण गिरी मकान की छत, दबने से दो मासूम बच्चों की मौत, चार गंभीर घायलों इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बारिश के कारण गिरी मकान की छत, दबने से दो मासूम बच्चों की मौत, चार गंभीर घायलों इलाज जारी
Mon, 25 Jul 2022 07:29 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 25 Jul 2022 07:29 PM IST
सार
मकान की छत गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में लगातार हो रही बरसात से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर, बारिश के कारण अलवर के भांगडोली गांव में एक मकान गिर गया। मलबे में दबने दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार लोग घायल भी हो गई। उन्हें इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हादसा थानागाजी इलाके के गांव हरनेर भांगडोली में हुआ। सोमवार करीब 10 बजे बारिश होने के कारण संतोष अपने परिवार के साथ घर में बैठे हुए थे। इस दौरान अचानक मकान की छत टूटकर गिर गई। हादसे में नितिन उर्फ गोलू (6) और शालू (2) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्चों की मां सीमा देवी, संतोष देवी और उसका बेटा व बेटी घायल हो गए।
विज्ञापन
मकान की छत गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुट गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी बाहर निकाला गया। हादसे में दो सगे भाई -बहन की मौत हो गई। वहीं चार घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है गंभीर हालत को देखते हुए कुछ लोगों को जयपुर रेफर किया गया है। राहत की बात यह है कि हादसे के समय घर की दो बेटियां स्कूल गई थीं।
विज्ञापन