फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rohitash Khairwa of Jhunjhunu cremated with military honors five-year-old daughter lit the fire

Rajasthan: झुझुनूं के लाल का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पांच साल की बेटी ने दी मुखाग्नि

Mon, 24 Oct 2022 05:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुझनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुझनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 24 Oct 2022 05:38 PM IST
सार

अरुणाचल प्रदेश हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए राजस्थान में झुंझनू जिले के रोहिताश का सैन्य सम्मान के साथ सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान तिरंगा यात्रा निकाली गई।
 

विज्ञापन
Rohitash Khairwa of Jhunjhunu cremated with military honors five-year-old daughter lit the fire
सैनिक का अंतिम संस्कार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के सियांग में हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए झुझुनूं के पोसाना निवासी सेना के जवान नायक रोहिताश खैरवा का सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। पांच साल की बेटी रितिका ने शहीद को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन

 
बता दें कि गांव में स्थित पांच शहीदों की प्रतिमा के पास ही रोहिताश खैरवा का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा, जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी, एसपी मृदुल कच्छावा, सांसद नरेंद्र खीचड़ और पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी सहित जनप्रतिनिधि और पुलिसकर्मियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद खैरवा को नमन किया। अंत्येष्टि स्थल पर रेजीमेंट के सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद को सलामी दी। शहीद की पांच साल की बेटी को जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी, एसपी मृदुल कच्छावा ने तिरंगा सौंपा।

विज्ञापन

 
इससे पूर्व शहीद के सम्मान में पैतृक घर खैरवा की ढाणी तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों ने शहीद अमर रहे के नारे लगाए। मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा, सरकार शहीद परिवार के साथ है और वह हर संभव मदद करने का प्रयास करेगी। बता दें, एक पखवाड़े में गुढ़ा तहसील के तीन जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed