{"_id":"580968c14f1c1bf36e704922","slug":"robery-on-jaipur-jodhpur-highway-three-crore-gold-robery","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर-जोधपुर हाइवे पर तीन करोड़ का सोना लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर-जोधपुर हाइवे पर तीन करोड़ का सोना लूटा
ब्यूरो/जयपुर
Updated Fri, 21 Oct 2016 08:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर-जोधपुर सड़क मार्ग पर खारिया मीठापुर के निकट बुधवार देर रात वाहन सवार हथियार बंद लुटेरों ने तीन करोड़ रुपये के दस किलो सोने की लूट की। एक व्यवसायी के यहां काम करने वाले तीन कर्मचारी जयपुर से जोधपुर सोना ले जा रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाकाबंदी और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जोधपुर की हिमांशु बुलियन फर्म के लिए जयपुर से हमेशा सोना लाया जाता है। कर्मचारी इनोवा कार में सोना ला रहे थे कि खारिया मीठापुर के निकट तीन अलग-अलग वाहनों में सवार होकर आए हथियारों से लैस दर्जनभर लुटेरों ने कार रुकवा दी और हमला कर दिया।
विज्ञापन
दो कर्मचारी कार ls निकलकर भागने में कामयाब हो गए, लेकिन लुटेरों ने कार चला रहे कर्मचारी को बंदी बनाकर सोना लूट लिया। लुटेरों ने सोने को अपनी कारों में रख लिया और फरार हो गए। जोधपुर के कई व्यापारी जयपुर से सड़क मार्ग से बड़ी मात्रा में सोना लेकर आते है।
विज्ञापन