फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Robbery at Amazon courier office in Shiv Valley Bikaner

राजस्थान: बीकानेर में अमेजन के कुरियर ऑफिस में हुई लूटपाट, कर्मचारी पर सरियों से हमला कर लूटे पांच लाख

Mon, 06 Dec 2021 05:24 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 06 Dec 2021 05:24 AM IST
सार

बदमाश सरिया लेकर आए थे और उन्होंने मारकर कर्मचारी को घायल कर दिया। बदमाशों के भाग जाने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन
Robbery at Amazon courier office in Shiv Valley Bikaner
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Social Media

विस्तार

रविवार की रात बिकानेर के शिव वैली में स्थित अमेजन के कुरियर ऑफिस में पांच बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों में ऑफिस में मौजूद कर्मचारी को पीटा और ऑफिस से पांच लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुरियर ऑफिस में पांच बदमाश अचानक घुसे थे। बदमाश सरिया लेकर आए थे और उन्होंने मारकर कर्मचारी को घायल कर दिया। बदमाशों के भाग जाने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन


घटना स्थल पर थानाधिकारी राणीदान पहुंचे, फिर सीओ सदर पवन भदोरिया भी आ गए। पूरे एरिया को सील करने के साथ ही पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है। आशंका जताई जा रही है लूट के बाद बदमाश नोखा रोड़ की तरफ से निकले हैं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जहां अमेजन का कुरियर ऑफिस है, शिव वैली वह सुनसान इलाका है ज्यादातर शाम के समय रोड सूनी रहती है। घटना करीब 9 बजे की है, जब लूट की वारदात करने वाले बदमाश अंदर घुस गए। तब वहां अमेजन का एक ही कर्मचारी था, जिसे सरियों से पीटा गया। उसको घायल अवस्था में पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed