{"_id":"61ad512674d2ba0ec618f5a0","slug":"robbery-at-amazon-courier-office-in-shiv-valley-bikaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: बीकानेर में अमेजन के कुरियर ऑफिस में हुई लूटपाट, कर्मचारी पर सरियों से हमला कर लूटे पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: बीकानेर में अमेजन के कुरियर ऑफिस में हुई लूटपाट, कर्मचारी पर सरियों से हमला कर लूटे पांच लाख
Mon, 06 Dec 2021 05:24 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 06 Dec 2021 05:24 AM IST
सार
बदमाश सरिया लेकर आए थे और उन्होंने मारकर कर्मचारी को घायल कर दिया। बदमाशों के भाग जाने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार की रात बिकानेर के शिव वैली में स्थित अमेजन के कुरियर ऑफिस में पांच बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों में ऑफिस में मौजूद कर्मचारी को पीटा और ऑफिस से पांच लाख रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुरियर ऑफिस में पांच बदमाश अचानक घुसे थे। बदमाश सरिया लेकर आए थे और उन्होंने मारकर कर्मचारी को घायल कर दिया। बदमाशों के भाग जाने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
घटना स्थल पर थानाधिकारी राणीदान पहुंचे, फिर सीओ सदर पवन भदोरिया भी आ गए। पूरे एरिया को सील करने के साथ ही पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है। आशंका जताई जा रही है लूट के बाद बदमाश नोखा रोड़ की तरफ से निकले हैं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जहां अमेजन का कुरियर ऑफिस है, शिव वैली वह सुनसान इलाका है ज्यादातर शाम के समय रोड सूनी रहती है। घटना करीब 9 बजे की है, जब लूट की वारदात करने वाले बदमाश अंदर घुस गए। तब वहां अमेजन का एक ही कर्मचारी था, जिसे सरियों से पीटा गया। उसको घायल अवस्था में पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।