फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Robbers escape with truck carrying onion, recovered after 2 hours

लुटेरों के निशाने पर प्याज, ट्रक लेकर हुए फरार

Tue, 20 Aug 2013 02:01 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 20 Aug 2013 02:01 PM IST
विज्ञापन
Robbers escape with truck carrying onion, recovered after 2 hours

प्याज की बढ़ती कीमतों से आम जनता तो परेशान है ही, अब तो लुटेरों को भी प्याज लूटना फायदे का सौदा लगने लगा है।

विज्ञापन


राजस्थान के जयपुर शहर के नजदीक जयपुर-दिल्ली हाइवे पर तीन चोरों ने प्याज से भरा ट्रक लूट लिया।

जयपुर में इस समय एक किलो प्याज की कीमत 65 से 75 रुपए किलो के बीच है। घटना उस समय घटी जब ट्रक ड्राइवर मिंटू और उसका क्लीनर रिंकू 40 टन प्याज ट्रक में लादकर सीकर जा रहे थे।

दोनों ने बताया कि तीन नकाबपोश लोग टाटा 907 गाड़ी में बैठकर आए और रास्ता रोक लिया। जब मिंटू और रिंकू की उनसे बहस हो गई तो उन्होंने गाड़ी से नीचे उतरकर बात करने के लिए कहा।
विज्ञापन


जैसे ही ड्राइवर और क्लीनर गाड़ी से उतरे तीनों चोरों ने धक्का-मुक्की की और ट्रक लेकर भाग गए। घटना के बाद दोनों ने पास की पुलिस चौकी  पर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चोरों ने बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी की, हांलांकि पुलिस ने चोरी किया गया ट्रक बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed