फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   robber Jagan Gurjar Beaten women

राजस्थान: डाकू ने महिलाओं को पीटा, निर्वस्त्र घुमाया

Fri, 14 Jun 2019 07:21 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 14 Jun 2019 07:21 AM IST
विज्ञापन
robber Jagan Gurjar Beaten women
जगन गुर्जर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कुख्यात डकैत जगन गुर्जर और उसके साथियों ने धौलपुर और करौली जिले के गांवों में खुलेआम फायरिंग की। व्यापारियों, महिलाओं व बच्चों की पिटाई कर दहशत फैलाई। धौलपुर के बाड़ी के एक गांव में डाकुओं ने पिटाई के बाद महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया। पूरा वाकया बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बुधवार देर रात डांग बसई थाने में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डाकू जगन व उसके साथियों ने बाड़ी स्थित सरकारी अस्पताल के सामने बाजार में दुकानदारों से मारपीट और तोड़फोड़ की। डाकू तीन एसयूवी में गांव पहुंचे थे। इस दौरान हवाई फायर भी किए। इसके बाद करनसिंह-का-पुरा गांव में महिलाओं व बच्चों की बेरहमी से पिटाई की और बंदूक के दम पर महिलाओं को निर्वस्त्र कर गलियों में घुमाया। देर रात डांग बसई थाने में जगन गुर्जर व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया। वहीं, डाकुओं ने करौली जिले के मासलपुर क्षेत्र में भी कुछ महिलाओं से मारपीट की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed