फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Road acident in ajmer two killed, three seriously injured

Road Accident In Ajmer: तेज रफ्तार वोल्वो बस खड़े ट्रेलर से टकराई, दो की मौत, तीन गंभीर घायल

Sun, 15 May 2022 02:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 15 May 2022 02:55 PM IST
सार

अजमेर के नारेली के नजदीक तेज रफ्तार प्राइवेट वोल्वो बस खड़े ट्रेलर में घुस गई। हादसे में दो लोंगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Road acident in ajmer two killed, three seriously injured
अस्पताल में भर्ती घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर के नारेली के नजदीक तेज रफ्तार प्राइवेट वोल्वो बस खड़े ट्रेलर में घुस गई। हादसे में दो लोंगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रवासियों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और  अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया।  

विज्ञापन


घायल युवक ने बताया कि वह बस में सो रहा था अचानक बस खड़े ट्रेलर से जाकर टकरा गई। वह खिड़की का कांच टूटने के कारण बाहर गिर गया। उसने बताया कि बस में 30 से अधिक सवारी मौजूद थी। जिनमें से कई लोगों को चोट आई हैं। घायल युवक ने बताया कि बस मुख्य ड्राइवर नहीं चला रहा था। फिलहाल पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।  
विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक छवि शर्मा ने बताया कि बस में सवार भरतपुर निवासी ड्राइवर जगदीश और उदयपुर निवासी रमेश उर्फ रामकेश की मौके पर ही मौत हुई है। वही तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं। इनमें से कई यात्री कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने भी आए थे, जिन्हें भी चोट लगी है। मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


करौली: टायर फटने से बस पलटी, नौ यात्री घायल 
इधर, करौली में गुढ़ाचंद्रजी-सिकंदरा रोड पर एक प्राइवेट बस का टायर फटने से वह पलट गई। गया। हादसे में बस पलटने से बैठे 9 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गुढ़ाचंद्रजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुढ़ाचंद्रजी चौकी प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने बताया कि बस शनिवार रात 7.30 बजे गंगापुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी।

रात करीब 9 बजे गुढ़ाचंद्रजी-सिकंदरा रोड पर गिदानी की तलाई के पास बस का टायर फट गया। जिस कारण बस पलट गई। सूचना पर आसपास के ग्रामीण और गुढ़ाचंद्रजी पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में घायल नौ लोगों को इलाज के लिए गुढ़ाचंद्रजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाकर यातायात दुरुस्त कराया।  


यह लोग हुए घायल
घायलों में सुखदेव (55) पुत्र रामदेव बैरवा, बृजमोहन (24) पुत्र रामदेव निवासी कैमला, मनोहर (35) पुत्र मोहनलाल निवासी गंगापुर सिटी, मोनू (20) पुत्र जसराम निवासी मासलपुर, सीमा (35) पत्नी हुकम सिंह निवासी गढ़ अमावरा, देवानंद (19) पुत्र लखनलाल निवासी कैमला, देशराज 920) पुत्र विजय सिंह निवासी रामपुरा, चांदनी (35) पत्नी सुखराम निवासी नादौती, रेखा पत्नी हंसराज उम्र निवासी गढ़ अमावरा आदि घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed