Road Accident in Tonk: दो कारों में आमने-सामने की भिड़ंत, एक की मौत, चार घायल
टोंक में सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल का कहना है कि टक्कर मारने वाले नशे में गाड़ी चला रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोंक के देवली थाना क्षेत्र में शनिवार को दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक युवती की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। टक्कर मारने वाली कार में सवार सभी युवक नशे में धुत बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार जनता कॉलोनी निवासी मनीष लक्षकार शनिवार रात 10 बजे अपनी कार से सवाई माधोपुर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान जयपुर चुंगी नाका के समीप एक स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार मनीष की बहन नेहा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मनीष, उसकी पत्नी निकिता, मां रुकमणी और बुआ कैलाशी गंभीर रूप से घायल हो गई।
बाल-बाल बची दो साल की मासूम
दुर्घटना में मनीष की करीब दो साल की छोटी बच्ची भी थी। गनीमत रही कि उसे कोई चोटें नहीं आई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घायलों और मृतका को देवली अस्पताल पहुंचाया। बाद में पुलिस ने मृतक को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं घायलों को भर्ती करवाया।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपियों को बिना मेडिकल कराए ही छोड़ दिया गया। मामले में देवली थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई। इस दौरान हादसे के करीब तीन घंटे तक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। जबकि पीड़ित मनीष ने आरोप लगाया कि उसने पुलिस को बताया कि टक्कर मारने वाली कार में सवार सभी युवक नशे में धुत थे। पीड़ित ने इनमें कुछ आरोपी के बीच नाम भी बताए। इस दौरान हादसे में कुछ युवकों के हल्की चोटें आई। इसके चलते उन्हें भी अस्पताल लाया गया।
पुलिस पर लगाए आरोप
पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपियों के नशे में धुत होने के बाद भी पुलिस ने उनका मेडिकल करवाए बगैर वहां से उन्हें जाने दिया। जबकि पीड़ित ने बताया कि आरोपी देवली शहर के रहने वाले थे। इस पर पीड़ित परिवार के परिचितों ने पुलिस के समक्ष रोष व्यक्त किया। वही मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर भी अवगत कराया गया।