{"_id":"5f54551c8ebc3e60db143c17","slug":"road-accident-in-rajasthan-van-collides-head-on-with-trailer","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: वैन और ट्रेलर में आमने-सामने हुई टक्कर, सात लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: वैन और ट्रेलर में आमने-सामने हुई टक्कर, सात लोगों की मौत
Sun, 06 Sep 2020 08:48 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 06 Sep 2020 08:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक वैन के ट्रेलर से टकराने के बाद सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित कोटा से भीलवाड़ा जा रहे थे इसी दौरान केसरपुरा के पास दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कोटा फोरलेन मार्ग स्थित आरोली टोल नाका क्षेत्र में केसरपुरा मोड़ के पास ट्रेलर की टक्कर के बाद वैन के परखच्चे उड़ गए और आग लग गई। हादसे में वैन में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छह बीगोद थाना क्षेत्र के सिंगोली श्याम क्षेत्र निवासी हैं जबकि एक सलावटिया का है। दुर्घटना के बाद हाइवे पर अफरातरी मच गई और एक घंटे तक आवागमन ठप रहा। बिजौलिया पुलिस ने मौके पर पहुंचे कर शवों को बाहर निकाला और राज मार्ग खुलवाया।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान उमेश (40), मुकेश (23), जमना (45), अमर चंद (32), राजू (21), राधेश्याम (56) और शिवलाल (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल में भेज दिया गया है और पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार के सदस्यों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन