फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Road Accident in Pali tanker hit pilgrims who are going Ramdevra

Rajasthan: रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे को टैंकर ने रौंदा, पांच की मौत, पांच गंभीर घायल

Mon, 15 Aug 2022 09:27 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 15 Aug 2022 09:27 AM IST
सार

हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को मथुरादास अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Road Accident in Pali tanker hit pilgrims who are going Ramdevra
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाली जिले के रोहट उपखंड क्षेत्र में रविवार देर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंद दिया। हादसे में पांच श्रद्धालु की मौत हो गई। वहीं पांच गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा रोहट थाना इलाके में आधी रात को करीब एक बजे हुआ। इस मार्ग पर रात को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था रामदेवरा जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रेलर ने 10 श्रद्धालुओं को बेरहमी से रौंद डाला। इससे तीन श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई। वहीं पांच गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसे में पप्पू पुत्र हीरालाल, गिरधारी पुत्र रोशनलाल, पवन पुत्र लादू जी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पारस पुत्र कैलाश और सुशीला पुत्री रतन ने जोधपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पर सीओ ग्रामीण मंगलेश चुंडावत समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतकों के शवों को बांगड़ अस्पताल मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed