{"_id":"583a80af4f1c1b5e29087f86","slug":"road-accident-in-dausa-12-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर पलटी जीप, हादसे में 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर पलटी जीप, हादसे में 12 घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 27 Nov 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
दौसा में रविवार को एक जीप हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 12 लोग घायल हो गए हैं। सूत्र बताते हैं कि आरटीओ का दस्ता जीप का पीछा कर रहा था। जीप आलूदा से जयपुर की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन
मनोहरपुर-कैथून राष्ट्रीय राजमार्ग पर आरटीओ का एक दस्ता खड़ा था। जब दस्ते ने जब जीप रोकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने जीप रोकने की बजाय उसे भगाना शुरू कर दिया। गाड़ी न रोकने पर आरटीओ कर्मी जीप का पीछा करने लगे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने की वजह से जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों का दौसा जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।