फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Road Accident in Barmer one died due to pickup overturn

Road Accident in Barmer: पिकअप पलटने से एक की मौत, नौ घायल, शादी की खरीदारी करने जा रहे थे सभी

Mon, 02 May 2022 05:42 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 02 May 2022 05:42 PM IST
सार

बाड़मेर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं विधायक मेवाराम जैन हादसे में घायलों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
Road Accident in Barmer one died due to pickup overturn
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाड़मेर में सवारियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं नौ लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जैसिंधर स्टेशन गांव निवासी शादी की खरीददारी करने के लिए पिकअप गाड़ी में सवार होकर गडरारोड जा रहे थे। इस दौरान लीलमा गांव के पास पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गडरारोड अस्पताल पहुंचाया गया है। इसमें 10 गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं एक घायल रविद्र पुत्र इंदिराराम गर्ग को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य नौ घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


हादसे की सूचना पर विधायक मेवाराम जैन भी अस्पताल पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने घायलों की स्वास्थ्य की जानकारी पीएमओ और डॉक्टरों से ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed