{"_id":"63b65ba785fe785d1e563196","slug":"road-accident-cruiser-collided-with-a-cow-in-nagaur-and-overturned-one-killed-and-15-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: नागौर में गाय से टकराई क्रूजर गाड़ी असंतुलित होकर पलटी, एक की मौत 15 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: नागौर में गाय से टकराई क्रूजर गाड़ी असंतुलित होकर पलटी, एक की मौत 15 लोग घायल
Thu, 05 Jan 2023 10:40 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 05 Jan 2023 10:40 AM IST
सार
राजस्थान के नागौर जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक महिला की मौत, जबकि 15 लोग घायल हो गए। हादसा क्रूजर गाड़ी के गाय से टकरा जाने के कारण हुआ है।
विज्ञापन
एक की मौत 15 लोग घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर जिले के लाडनूं के डाबड़ी ब्रिज के पास बुधवार देर रात गाय से टकराई असंतुलित होकर क्रूजर गाड़ी पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत और 15 लोग घायल हो गए। मौके पर लाइन थाना पुलिस पहुंची, सभी को निजी वाहनों से लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय में लाया गया।
विज्ञापन
एक महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं 15 लोग गंभीर घायल थे, जिनका प्राथमिक उपचार के बाद छह लोगों को जयपुर और छह को चूरू रेफर कर दिया। वहीं, मृतका का शव लाडनूं की राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
बता दें कि एक क्रुजर गाड़ी चूरू से चलकर लाडनूं के भाड़ा गांव अपने रिश्तेदारों के सामाजिक कार्यकर्म से भाग लेने पहुंच रहे थे। जब वो सुजानगढ़ से निकले तो जसवंतगढ़ के बीच डाबड़ी ब्रिज के पास अचानक सामने गाय आ गई। गाय को बचाने का प्रयास किया तो गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। जब चिख पुकार मची तो स्थानीय लोगों ने जसवंतगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर जसवंतगढ़ थानाधिकारी मय पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को निजी वाहनों से लाडनूं के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां एक महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी सभी को जयपुर और चुरू रेफर कर दिया।
विज्ञापन
हादसे में अजीज बानो (52) पत्नी मनफूल खान की मौत हो गई। वहीं, समीरा (32) पत्नी इमरान खां, शमा (32) पत्नी आबिद, रुखसार (25) पत्नी जाकिर, शकीला (45) असगर, न्यामत बानो (40) अयुब खां, तसबूम (50) पत्नी मनफूल, सिरु (60) पत्नी आजम अली खां, दीपक (28) पुत्र भगवाना राम, रुखसाना (35) पत्नी भवरु खां, नजिमा (15) पुत्री भवरु खां, जबार खां (45) पुत्र सफी खां, तलीया बानो (40) लाला खां, बैबी (26) पत्नी साजिद, मायरा (2) पुत्री जाकिर, आरिफ खां (38) पुत्र लाल खां घायल हुए हैं।