फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rizwan who came to India from Pakistan to kill Nupur Sharma will be presented in court today

Rajasthan: पाकिस्तानी घुसपैठिए रिजवान की आज कोर्ट में पेशी, नुपुर शर्मा की हत्या करने आया था भारत

Sun, 24 Jul 2022 08:15 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 24 Jul 2022 08:15 AM IST
सार

पाकिस्तानी घुसपैठिए रिजवान की शनिवार को रिमांड अवधि खत्म हो गई है। ऐसे में पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। वहीं आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपने स्थानीय संपर्कों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

विज्ञापन
Rizwan who came to India from Pakistan to kill Nupur Sharma will be presented in court today
रिजवान अशरफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे घुसपैठिए रिजवान अशरफ की रिमांड अवधि शनिवार शाम खत्म हो गई। अब उसे रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। आरोपी नुपुर शर्मा की हत्या के इरादे से भारत आया था। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रिजवान अशरफ की रिमांड अवधि शनिवार को खत्म हो गई। उसे रविवार सुबह मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। हालांकि, रिजवान ने पुलिस पूछताछ में भारत में उसके संपर्कों के बारे में कुछ भी नहीं बताया है। न ही कोई अन्य जानकारी दी है। पुलिस उसके स्थानीय संपर्कों को खंगालने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

11 इंच का मिला था चाकू

बता दें कि 16 जुलाई की देर रात बीएसएफ जवानों ने श्रीगंगानगर जिले से लगे खखां चेक पोस्ट पर भारतीय सीमा में घुसते हुए रिजवान को पकड़ा था। बीएफएफ की टीम ने जवानों ने उससे पूछताछ की तो वह सही जानकारी नहीं दे सका। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक 11 इंच और एक छोटा चाकू भी बरामद किया गया। साथ ही नक्शे, धार्मिक किताबें, कपड़े और खाने की चीजें भी मिली थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed