फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Revenue Minister Ramlal Jat inaugurated statue of the martyr constable in Ajmer

Ajmer: शहीद कांस्टेबल की मूर्ति का लोकार्पण, राजस्व मंत्री बोले-उनसे आने वाली पीढ़ियां लेगी प्रेरेणा

Mon, 11 Apr 2022 05:13 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 11 Apr 2022 05:13 PM IST
सार

ड्रग माफिया से मुठभेड़ में पुलिस कांस्टेबल पवन नुवाद शहीद हो गए थे। उनके सम्मान में शहीद स्मारक पर उनकी मूर्ति लगवाई गई है।

विज्ञापन
Revenue Minister Ramlal Jat inaugurated statue of the martyr constable in Ajmer
शहीद की मूर्ति - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

ड्रग माफिया के साथ मुठभेड़ में किशनगढ़ के सांवत्सर क्षेत्र निवासी पुलिस कांस्टेबल पवन नुवाद शहीद हो गए। उनकी पहली पुण्यतिथि के मौके पर सोमवार को राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने किशनगढ़ पहुंच उनकी स्मृति में बने शहीद स्मारक और मूर्ति का लोकार्पण किया। 

विज्ञापन


इस मौके पर बोलते हुए राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि शहीद की शहादत के मेले उनकी कुर्बानी पर भरते हैं। और जिस तरह से शहीद पवन ने नशा मुक्ति पर लगाम के लिए अपनी शहादत देकर देश का मान बढ़ाया है, उससे आगे आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा लेंगी। समाज को सुधारने की दिशा में काम करेगी। उन्होंने कहा की आंतरिक सुरक्षा में लगी पुलिस समाज को खोखला करने वालों का डटकर मुकाबला कर रही है और उनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी।

विज्ञापन


किशनगढ़ के सांवत्सर स्थित जाट धर्मशाला शहीद स्मारक पर आयोजित हुए मूर्ति अनावरण समारोह में स्थानीय विधायक सुरेश टांक और सांसद भागीरथ ने पांच-पांच लाख रुपये से चारदीवारी और कमरा निर्माण की घोषणा की तो वहीं आरके मार्बल समूह के चेयरमैन अशोक पाटनी ने शहीद के दोनों बच्चों की संपूर्ण शिक्षा की जिम्मेदारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed