फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Reservation movement in Bharatpur delegation of Saini Samaj didnot come for talk with Minister Vishvendra Singh

Rajasthan: आरक्षण आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, मंत्री से वार्ता के लिए नहीं आया सैनी समाज का प्रतिनिधिमंडल

Tue, 14 Jun 2022 02:26 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 14 Jun 2022 02:26 PM IST
सार

भरतपुर में सैनी समाज के आंदोलन के कारण इंटरनेट बंदी को 24 घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि अगर समाज का कोई नेता है तो बातचीत के लिए आए। जिससे जनता को राहत मिले।

विज्ञापन
Reservation movement in Bharatpur delegation of Saini Samaj didnot come for talk with Minister Vishvendra Singh
वार्ता के लिए इंतजार करते मंत्री विश्वेंद्र सिंह - फोटो : Social Media

विस्तार

आरक्षण की मांग को लेकर सैनी समाज ने जयपुर आगरा हाइवे तीसरे दिन भी जाम रखा है। सैनी समाज के प्रतिनिधिमंडल को मंगलवार सुबह मंत्री विश्वेंद्र सिंह और संभागीय आयुक्त से वार्ता करनी थी। मंत्री विश्वेंद्र सिंह और संभागीय आयुक्त समेत तमाम अधिकारी संभागीय आयुक्त कार्यालय में सुबह 11 बजे तक प्रतिनिधिमंडल का इंतजार करते रहे लेकिन वार्ता के लिए कोई भरतपुर नहीं पहुंचा।

विज्ञापन

 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रतिनिधिमंडल के नहीं पहुंचने पर मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि समाज में बात करने के लिए कोई नेता ही नहीं है। यदि कोई नेता है तो वार्ता के रास्ते खुले हैं। बात करने के लिए आएं। आंदोलन के 48 घंटे हो गए हैं। जनता परेशान हो रही है। सरकार ने अपनी तरफ से सारे प्रयास कर लिए हैं।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि पहले सैनी समाज ने मांग की थी कि मंत्री विश्वेंद्र सिंह अधिकृत नहीं हैं। अब राजस्थान सरकार ने मुझे और संभागीय आयुक्त को अधिकृत भी कर दिया है। आज सैनी समाज का प्रतिनिधि मंडल वार्ता के लिए आने वाला था। खुद संघर्ष समिति के संयोजक मुरारी लाल सैनी ने लिस्ट बनाकर भेजी। मुरारी लाल सैनी का कहना है कि मैंने इनको अधिकृत कर दिया है लेकिन मैं खुद वार्ता करने नहीं आऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि वार्ता के लिए सैनी समाज के सामने कैबिनेट मंत्री बैठा है, जोकि राजस्थान सरकार और मुख्यमंत्री को प्रतिनिधित्व कर रहा है। उसके बावजूद इनका इस तरह का एटीट्यूड रहेगा, तो उसका जिम्मेदार कौन रहेगा। मंत्री ने कहा कि हम अभी तक चुप बैठे हैं, लेकिन लकड़ी को ज्यादा मोड़ेंगे तो टूट जाएगी और हम वो स्टेज लाना नहीं चाहते।


मंत्री ने समाज से की अपील
मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सैनी, कुशवाहा, शाक्य मौर्य सभी समाजों से विनम्र अपील करते हुए कहा कि आप भरतपुर आएं और पूरी मीडिया के सामने निडर होकर वार्ता करें। जिससे आम आदमी को राहत मिल सके।


बुधवार तक रहेगा बंद

वहीं भरतपुर के चार कस्बों नदबई, वैर, भुसावर और उच्चैन तहसीलों में 13 जून को इंटरनेट सेवा बंद की थी। इंटरनेट बंदी को अगले 24 घंटों के लिए बढ़ा दिया गया है। अब बुधवार सुबह 11 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed