फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Republic Day celebration in Jaipur SMS Stadium Rajasthan CM Ashok Gehlot will hoist flag

Rajasthan: SMS स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह, सत्ता पक्ष-विपक्ष फहराएंगे तिरंगा, जानें क्या है कार्यक्रम

Wed, 25 Jan 2023 09:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 25 Jan 2023 09:16 PM IST
सार

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस प्रदेश में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। कोविड-19 गाइडलाइंस हटने के बाद इस बार बड़े स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री, कांग्रेस, बीजेपी सभी के झंडारोहण कार्यक्रम तय हो गए हैं।

विज्ञापन
Republic Day celebration in Jaipur SMS Stadium Rajasthan CM Ashok Gehlot will hoist flag
गणतंत्र दिवस 2022 की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को 74वें गणतंत्र दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और ध्वज फहराएंगे। गहलोत सुबह 7.30 बजे सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर और 8.30 बजे बड़ी चौपड़ पर ध्वज फहराएंगे। इसके बाद सुबह 9.15 बजे अमर जवान ज्योति स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

विज्ञापन

 
9.20 बजे सवाई मानसिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे। 11 बजे शासन सचिवालय प्रांगण में ध्वज फहराएंगे।  गहलोत शाम 4.30 बजे राजभवन में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


बड़ी चौपड़ पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों का ध्वजारोहण कार्यक्रम
बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर सुबह 9:30 बजे झंडारोहण कार्यक्रम होगा । जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा मौजूद रहेंगे। बड़ी चौपड़ पर होने वाले झंडारोहण समारोह में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरसंघचालक मोहन भागवत केशव विद्यापीठ में करेंगे झंडारोहण
गणतंत्र दिवस समारोह सुबह 9 बजे जयपुर में केशव विद्यापीठ के स्टेडियम में भी रहेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत मुख्य अतिथि रहेंगे। आर एस एस के क्षेत्रीय प्रचारक और संघ से जुड़े कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे।


पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण सुबह 8.40 बजे
गणतंत्र दिवस के अवसर पर महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा गुरुवार को सुबह 8.40 बजे  पुलिस मुख्यालय पर ध्वजारोहण करेंगे। मिश्रा इस अवसर पर चयनित कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र भी प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed