{"_id":"64b8fe29c6fff0b26e0cc594","slug":"relative-raped-5-year-old-girl-in-baran-undergoing-treatment-in-the-hospital-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 5 साल की बच्ची से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, घर आया तो माता-पिता नहीं मिले, अकेला देख की दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 5 साल की बच्ची से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, घर आया तो माता-पिता नहीं मिले, अकेला देख की दरिंदगी
Thu, 20 Jul 2023 02:58 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 20 Jul 2023 02:58 PM IST
सार
बांरा में एक पांच साल की बच्ची दरिंदगी का शिकार हो गई। मासूम के साथ उसके ही घर में एक रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया। पड़ोसी महिला के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बांरा जिले में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम के साथ उसके घर आए एक रिश्तेदार ने दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया है। गंभीर हालत में बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना जिले के भंवरगढ़ थाना इलाके की है। पांच साल की पीड़िता के पिता ने थाने में केस दर्ज कराया है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि बुधवार को वह और उसकी पत्नी खेत पर काम से गए थे।
विज्ञापन
इस दौरान उनका बेटा और पांच साल की बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके घर एक रिश्तेदार आया, उसने बच्ची को अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसे में रहने वाले महिला घर के अंदर पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
शाम को पीड़िता के माता-पिता घर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी लगी। इसके बाद उन्होंने भंवरगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। रात करीब 9 बजे मासूम बच्ची को बारां जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी राज कुमार चौधरी और एएसपी जिनेन्द्र कुमार जैन भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़िता और उसके परिजनों से बात कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। एसपी राजकुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।