{"_id":"6470cdaa9edd833fad0f3b65","slug":"reet-level-1-result-of-teacher-recruitment-exam-released-42000-candidates-shortlisted-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"REET LEVEL-1: शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 42000 कैंडिडेट शॉर्टलिस्टेड, जानें कब आएगा लेवल-2 परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
REET LEVEL-1: शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 42000 कैंडिडेट शॉर्टलिस्टेड, जानें कब आएगा लेवल-2 परिणाम
Fri, 26 May 2023 08:49 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 26 May 2023 08:49 PM IST
सार
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित हुई रीट लेवल 1 शिक्षक भर्ती परीक्षा मेंस का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 147 पेज में रिजल्ट की लिस्ट अलग अलग कैटेगरी वाइज जारी की गई हैं। बोर्ड अब रिक्त 21 हजार पदों के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा। डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और जिला अलॉटमेंट के बाद मेरिट के आधार पर ही पोस्टिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
RSMSSB दुर्गापुरा जयपुर ऑफिस से जारी रिजल्ट राजस्थान पंचायती राज नियम-1996 और राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ मंत्रालयिक और चतुर्थ
श्रेणी सेवा भर्ती और सेवा की अन्य शर्ते नियम, 2014 के प्रावधानों के अनुसार आयोजित की गई थी।
करीब 42 हजार कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्टेड
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने 16 दिसंबर 2022 को विज्ञापन संख्या 12/2022 जारी कर ऑनलाइन ही आवेदन आमंत्रित किए थे। यह भर्ती परीक्षा 25 फरवरी 2023 को सुबह की शिफ्ट में हुई थी। 21000 पदों के लिए हुई परीक्षा में रिजल्ट जारी कर कैंडिडेट्स को पात्रता की जांच और और डाक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। ये सूचियां पूरी तरह अस्थाई और प्रोविजनल बताई गई हैं।
विज्ञापन
इन्हें तैयार करते समय कैटेगरी वाइज विज्ञापित पदों के वरीयता अनुसार लगभग दो गुणा 200 प्रतिशत अभ्यर्थियों की संख्या सम्मिलित की गई है। करीब 42 हज़ार कैंडिडेट्स शार्ट लिस्ट किए गए हैं। जिनकी पात्रता की जाँच और दस्तावेजों का सत्यापन नहीं किया गया है। इन अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए अलग से तारीख, समय, स्थान के बारे में सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
उसके पात्र अभ्यर्थियों में से वरीयता के आधार पर श्रेणीवार विज्ञापित पदों के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। फिर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स के नाम नियुक्ति के लिए बोर्ड की ओर से निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा विभाग, बीकानेर को नियमानुसार प्रपोज किए जाएंगे।
इन पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा
सामान्य शिक्षा
- कुल रिक्त पद- NTSP- TSP
- 19133 17563 1570
विशेष शिक्षा एमआर
- कुल रिक्त पद- NTSP- TSP
- 1085- 930 -155
विशेष शिक्षा वीआई
- कुल रिक्त पद- NTSP- TSP
- 240 - 208 - 32
विशेष शिक्षा एचआई
- कुल रिक्त पद- NTSP- TSP
- 542 - 491 - 51
- कुल पद- 21000 - 19192 - 1808
https://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2023/05/26/reet-l1-result-26052023_6470cc831932e.pdf