फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   REET Exam Police alert all districts In Rajasthan

Rajasthan: रीट एग्जाम को लेकर पुलिस अलर्ट, परीक्षा केंद्रों की दो लेयर सुरक्षा, शहर भर में तैनात रहेंगे जवान

Sat, 23 Jul 2022 06:08 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 23 Jul 2022 06:08 AM IST
सार

डीजी हवा सिंह घुमरिया ने बताया कि रीट परीक्षा के लिए पुलिस ने दो लेवल पर व्यवस्था की है। पहली यातायात के सुगम संचालन के लिए और दूसरी परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा के लिए। 

विज्ञापन
REET Exam Police alert all districts In Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में रीट परीक्षा आज से शुरू हो रही है। 23 और 24 जुलाई को दो पारियों में होने वाली परीक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर हैं। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने सख्त व्यवस्था की है। परीक्षा के लिए जिलों में पुलिस बल के अलावा अतिरिक्त रिजर्व जाब्ता भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन


अतिरिक्त महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था (डीजी) हवा सिंह घुमरिया ने बताया कि रीट परीक्षा के लिए पुलिस ने दो लेवल पर व्यवस्था की है। पहली यातायात के सुगम संचालन के लिए ओर दूसरी सेंटर्स की सुरक्षा के लिए। उन्होंने बताया कि यातायात की सुगमता के लिए बनाई गई व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि सभी जगह पर पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा भी चाक-चौबंद की गई है। जिलों में उपलब्ध पुलिस बल के अलावा रिजर्व में उपलब्ध पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजी ने बताया, जिला पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर ने बैठक कर परीक्षा के सफल आयोजन के लिए उसी तरीके से प्लान बनाया है जैसे चुनाव में बनाया जाता है। मोबाइल पार्टियों का गठन कर परीक्षा केंद्रों पर 2-3 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।


हवा सिंह घुमरिया ने परीक्षार्थियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। पूरी सरकारी मशीनरी इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए कटिबद्ध है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की कोई आशंका अभी तक नहीं है। कोई भी व्यक्ति किसी के बहकावे में आकर कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास न करें, न ही कानून को अपने हाथ में लेने का प्रयास करे। ऐसा किया गया तो पुलिस उस पर सख्त कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed