फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   record breaking temperature in rajasthan

राजस्थान:गर्मी ने तोड़ा 116 साल का रिकॉर्ड

Mon, 09 Jun 2014 07:48 PM IST
Updated Mon, 09 Jun 2014 07:48 PM IST
विज्ञापन
record breaking temperature in rajasthan

राजस्थान में सौ सालों से भी अधिक का रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी सुर्खियों में है। प्रदेशभर में पिछले चौबीस घंटों में दर्जनभर से अधिक लोग गर्मी की चपेट में आकर जान भी गंवा चुके हैं।

विज्ञापन


ऐसी गजब की गर्मी में स्थानीय निवासी बाहर निकलने तक से कतरा रहे हैं, लेकिन राजस्थान आनेवाले भारतीय सैलानी इसका डटकर मुकाबला कर रहे हैं। हालांकि विदेशी पर्यटक जरूर हांफ गए हैं।
विज्ञापन

व‌िदेशी पर्यटक गायब

record breaking temperature in rajasthan

पिछले महीने की तुलना में इस महीने गर्मी और भी तेज पड़ रही है। इससे भारतीय पर्यटकों की संख्या में कोई फर्क नहीं पड़ा है। विदेशी पर्यटकों जरूर करीब आधी रह गई है।
    
राजस्थान में कई जगह अधिकतम पारा 49 डिग्री तक पहुंच गया है और जयपुर में दिन में पारा करीब 46-47 डिग्री के बीच चल रहा है।

राजस्थान का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रख्यात पर्यटन स्थल आमेर किला है, जिसके लिए माना जाता है कि राजस्थान आनेवाला पर्यटक आमेर फोर्ट जरूर देखने जाता है।

भारतीय पर्यटकों में जोश बरकरार

record breaking temperature in rajasthan

ऐसी चिलचिलाती गर्मी के बावजूद जून में भारतीय पर्यटकों की संख्या मई के मुकाबले थोड़ी बढ़ गई है। यहां मई की शुरूआत में एक से लेकर 9 तारीख तक भारतीय पर्यटकों की संख्या करीब 22290 थी, जो जून में 1 से लेकर 9 तारीख तक 26226 रही।

लेकिन इन्ही विदेशी पर्यटकों की संख्या काफी गिर गई। एक से लेकर 9 मई तक विदेशी पर्यटक 4164 रही, जो जून में इन्ही तारीखों में घटकर 2588 रह गई। इधर, जयपुर के जंतर-मंतर में भी विदेशी सैलानियों की संख्या पचास प्रतिशत तक घट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed