{"_id":"620520fef3a80451be45442e","slug":"rbse-board-10th-and-12th-exam-date-postponed-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: अब 24 मार्च से होंगी बोर्ड परीक्षाएं, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा, प्रैक्टिकल की तारीख जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: अब 24 मार्च से होंगी बोर्ड परीक्षाएं, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा, प्रैक्टिकल की तारीख जानें
Thu, 10 Feb 2022 07:58 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 10 Feb 2022 07:58 PM IST
सार
राज्य में तीन मार्च से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाएं अब 24 मार्च से शुरू होंगी। शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में इसकी घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में कोरोना संक्रमण के कारण 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ा दी गई। अब यह परीक्षाएं तीन की जगह 24 मार्च से शुरू होंगी। शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने गुरुवार को विधानसभा की इसकी घोषणा की। अब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही परीक्षाओं का नया टाइम टेबल जारी करेगा।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री कल्ला ने विधानसभा में जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। बोर्ड परीक्षाएं तीन की जगह 24 मार्च से शुरू होंगी। 17 जनवरी से शुरू होने वाली प्रायोगिक परीक्षाएं 15 से 28 फरवरी और प्राइवेट स्टूडेंट्स की प्रायोगिक परीक्षाएं 21 से 28 फरवरी के बीच होंगे।
विज्ञापन
कोरोना गाइडलाइन का होगा पालन
शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर के साथ मास्क की व्यवस्था भी होगी। बोर्ड की तरफ से जल्द ही इसके लिए अलग से एक गाइडलाइन जारी की जाएगी। बच्चों से भी घर से मास्क लगाकर आने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन