फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rashtriya Swayamsevak Sangh meeting in nagaur, jaipur

छूआछूत को दूर करने सहित कई प्रस्तवों पर चर्चा करेगा संघ

Thu, 10 Mar 2016 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Thu, 10 Mar 2016 08:53 PM IST
सार

  • तीन दिवसीय है बैठक
  • अमित शाह बनाएंगे चुनावी रणनीति
  • सोशल मीडिया से जुड़ेंगे स्वयंसेवक

विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh meeting in nagaur, jaipur
- फोटो : Facebook Page of RSS

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शुक्रवार से नागौर में शुरू हो रही अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक में जातिगत विषमता दूर करने और सबके लिए स्वास्थ्य व शिक्षा के प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही संघ की यूनिफार्म बदलने के बारे में भी चर्चा की जाएगी। इस बीच संघ की बैठक में भाग लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और महासचिव राम माधव बृहस्पतिवार शाम नागौर पहुंच गए।

विज्ञापन


ये तीन दिन यहीं रुकेंगे। इस वर्ष होने वाले पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा की रणनीति के हिसाब से इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संघ के प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने प्रतिनिधि सभा की बैठक से पहले मीडिया को बताया कि हर वर्ष संघ की प्रतिनिधि सभा की बैठक में सामाजिक विषयों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की जाती है।
विज्ञापन


इस वर्ष तीन प्रमुख प्रस्तावों सबके लिए गुणवत्तापूर्ण व सस्ती शिक्षा, सबके लिए स्वास्थ्य और बाला साहेब देवरस के जन्मषताब्दी वर्ष जातिगत विषमता को दूर करने के लिए जनजागरूकता पर चर्चा की जाएगी। वैद्य ने कहा कि देश में शिक्षा बहुत महंगी होती जा रही है समाज के निर्धन वर्ग गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित है। कुछ यही स्थिति स्वास्थ्य सेवाओं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह बनाएंगे चुनावी रणनीति

Rashtriya Swayamsevak Sangh meeting in nagaur, jaipur
अमित शाह - फोटो : PTI

ऐसे में यह दोनों सेवाएं जनता को सर्वसुलभ हो और इसमें सरकार व समाज की भूमिका क्या हो, इस विषय पर सभा में चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही बाला साहेब देवरस का जन्मशताब्दी वर्ष है। संघ में सेवाकार्य उन्होंने ही जोड़े थे और आज देश भर में 1.60 लाख सेवा कार्य चल रहे है।

उनका मानना था कि छूआछूत पाप नहीं है, तो दुनिया में कुछ भी पाप नहीं है। उन्होंने कहा कि संघ इस दिशा में कई वर्ष से प्रयास कर रहा है। इस वर्ष सभा में जातिगत विषमता को दूर करने के लिए जनजागरूकता पैदा करने के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।  बैठक में संघ की वर्ष भर की गतिविधियों पर रिपोर्ट पेश की जाएगी। इसके साथ ही संघ की गणवेश में बदलाव के बारे में भी चर्चा होगी।

अमित शाह नागौर में तीन दिन रुकेंगे। अमित शाह के साथ संगठन महामंत्री रामलाल सहमंत्री सौदान सिंह और वी सतीष और भाजपा के कुछ अन्य नेता भी शुक्रवार से रविवार तक चलने वाली इन बैठकों में मौजूद रहेंगे और बताया जाता है कि इस वर्ष होने वाले पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा की रणनीति के बारे में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे।

इस बीच नागौर में संघ के विभिन्न प्रकल्पों और विभिन्न स्तर के प्रतिनिधियों की बैठकें यहां जारी है।

इनमें संघ के आगामी एक वर्ष में चलने वाली गतिविधियां तय की जा रही है। इसके तहत यह तय किया गया है कि संघ इस बार 92 स्थानों पर संघ शिक्षा वर्ग (ओटीसी) के कार्यक्रम आयोजित करेगा। इनमें स्वयं सेवकों को लैपटॉप, आईपेड, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग करना बताया जाएगा। इससे आधुनिक सूचना तंत्र का संदेश जल्द पहुंचाने और उसका सामाजिक सरोकारों में उपयोग किया जा सके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed