मास्टर माइंड को पकडऩे यूपी-बिहार पहुंची टीमें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएएस प्री 2013 के पेपर आउट मामले में मास्टर माइंड की तलाश यूपी और बिहार में हो रही है। राजस्थान में इस मामले की जांच करनेवाली एजेंसी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीमें इन दोनों प्रदेशों में पहुंच गई हैं।
एसओजी ने बिहार से आर.के. सिंह को पकड़ा था, जिसने राजस्थान में अमृतलाल को ये पेपर दिया था। आर.के. सिंह से हुई पूछताछ में कई तथ्य एसओजी को मिले हैं और इसी आधार पर टीमों को यूपी और बिहार भेजा गया है।
हालांकि सिंह एसओजी को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। ये आउट हुआ पेपर उसे कहां से मिला? इसके जवाह में वह कभी पेपर देनेवाले का नाम दीनदयाल बता रहा है, तो कभी रामदयाल। पूछताछ में एसओजी को पेपर आउट करनेवाले मुख्य गैंग के तार यूपी से जुड़े नजर आ रहे हैं।
संयुक्त पूछताछ में मिली कई जानकारियां
एसओजी ने राजस्थान से गिरफ्तार अमृतलाल व संजीव तथा बिहार से गिरफ्तार आर.के. सिंह को आमने-सामने कर दिया और संयुक्त पूछताछ की। सूत्रों ने बताया कि इससे एसओजी के सामने कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं।
अलग-अलग हुई पूछताछ में आए तथ्यों की संयुक्त पूछताछ में भी जांच की गई। अब तक की जांच में यह पता चल चुका है कि राजस्थान में अमृत लाल को पेपर बेचने में आर.के. सिंह का हाथ था।
वह राष्ट्रीय स्तर पर और राज्य स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक करनेवाले गिरोह के सम्पर्क में कई वर्षों से हैं। वह उनसे पेपर खरीदता और संबंधित राज्य में उसके गुर्गों को बेचकर मुनाफा कमा रहा था। पेपर बेचने से मिलने धन के बल पर उसने दिल्ली, बिहार और हरियाणा में काफी प्रापर्टी बनाई।